27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Ajmer / Ajmer Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live: अजमेर जिले में आज चुने जाएंगे 10 पंचायत समितियों के प्रधान, जानें पूरा गणित

Ajmer Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live: अजमेर जिले में आज चुने जाएंगे 10 पंचायत समितियों के प्रधान, जानें पूरा गणित

अजमेर जिले में दस पंचायत समितियों में प्रधान के चुनाव होंगे। इनमें 180 पंचायत समिति सदस्य मतदान कर अपने-अपने प्रधान चुनेंगे। नवगठित पंचायत समिति के पास खुद का भवन नहीं होने के कारण इसमें प्रधान के चुनाव जिला परिषद सभागार में होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 27 Nov 2026, 9:58 AM IST

Ajmer Pradhan Chunav

Ajmer Pradhan Chunav (Photo-Patrika)

Ajmer Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live : अजमेर। जिले में दस पंचायत समितियों में प्रधान के चुनाव शुक्रवार को होंगे। इनमें 180 पंचायत समिति सदस्य मतदान कर अपने-अपने प्रधान चुनेंगे। नवगठित पंचायत समिति के पास खुद का भवन नहीं होने के कारण इसमें प्रधान के चुनाव जिला परिषद सभागार में होंगे। जबकि शेष 9 प्रधान के लिए संबंधित पंचायत समितियों के भवन में ही चुनाव कराए जाएंगे। प्रधान के लिए भी नामांकन प्रक्रिया जिला प्रमुख और उप प्रमुख की तरह सुबह 10 बजे प्रारम्भ होगी। 11 बजे तक नामांकन पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे। 1 बजे तक नाम वापसी रहेगी। मतदान शाम 3 से 5 बजे तक कराया जाएगा।

कहां कितनी सीटें

अजमेर ग्रामीण में 19 पंचायत समिति सदस्य सीट है। इसमें कांग्रेस के पास 11 और भाजपा के पास 8, बडल्या में 17 सीटों पर भाजपा के पास 14 और कांग्रेस के दो व 1 सीट रालोपा की है। अरांई में 17 सीटें हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों 6-6 सीटों के साथ बराबरी पर है। रालोपा के पास 5 सदस्य है। भिनाय में 19 सीटों पर कांग्रेस के 10 और भाजपा के 9 है। सावर में 15 सीटों पर कांग्रेस के 13 और भाजपा व निर्दलीय 1-1 सदस्य है।

केकडी में 15 सीटों पर भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 सदस्य है। सरवाड़ के 15 सदस्यों में से भाजपा के 9 और कांग्रेस के 6 है। सिलोरा में सर्वाधिक 27 सीटों पर भाजपा की 13 और कांग्रेस की 6 तथा रालोपा के 8 सदस्य है। पीसांगन की 17 सीटों पर कांग्रेस के 12 और भाजपा के पास 5 सदस्य है। श्रीनगर में 19 सीटों पर भाजपा के 10 और कांग्रेस के 8 व रालोपा का 1 सदस्य है।