अजमेर. पुष्कर पशु मेले में सीकर का ऊंट 'बादल' अपने खास श्रृंगार और नृत्य से मेलार्थियों का ध्यान खींच रहा है। शरीर पर राजस्थानी बूटे, पत्तियां, मोर, हंस, पगड़ीधारी पुरुष और मटकी लिए महिला की आकृतियां उकेरी गई है। बादल कई वर्षों से नृत्य प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर रहा है। मालिक उसे संतान की तरह पालते हैं और उसकी देखभाल पर हर महीने हजारों रुपए खर्च करते हैं। बादल के श्रृंगार के लिए हरियाणा से विशेष कारीगर बुलाया जाता है। मेले से करीब एक सप्ताह पहले कटिंग और शेविंग शुरू होती है। एक बार की शेविंग (उस्ता कलां) में करीब 72 घंटे लगते हैं और 20 हजार खर्च होते हैं। मेले के दौरान भी नियमित टचअप कराया जाता है।