21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Ajmer / Pushkar Mela 2026 : करोड़ों की कीमत वाले घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, ऊंटनी के दूध की चाय के दीवाने हुए पर्यटक

Pushkar Mela 2026 : करोड़ों की कीमत वाले घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, ऊंटनी के दूध की चाय के दीवाने हुए पर्यटक

Pushkar Mela 2026 : विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला-2026 में घोड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कुछ घोड़ों की कीमत करोड़ों रुपए तक बतायी जा रही है। इन घोड़ों की खूबसूरती और कद-काठी देखने के लिए राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Nov 2026, 6:40 PM IST

pushkar mela 2026 horses center of attraction tourists crazy camel milk tea

Pushkar Mela 2026 : पुष्कर मेले का दृश्य। फोटो - DIPR

Pushkar Mela 2026 : राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला-2026 सजे-धजे ऊंटों और विदेशी सैलानियों के आकर्षण से गुलजार हैं और अपने अनूठे रंगों के साथ इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पुष्कर मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु और पशुपालक पहुंच रहे हैं। पुष्कर की रेतीली धरती पर सजे-धजे ऊंट, घोड़े, रंग-बिरंगी राजस्थानी पोशाकें और संगीत की गूंज यहां आने वाले लोगों को राजस्थान की असली संस्कृति से रूबरू करा रही है। पुष्कर मेला पशुओं की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की लोक कला, परंपरा, खानपान व्यापार और धार्मिक विरासत का अनूठा संगम है।

मेले में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पशुपालक अपने ऊंट, घोड़े और अन्य पशुओं के साथ पहुंच रहे हैं। ऊंटों को आकर्षक आभूषणों, रंगीन कपड़ों और पारंपरिक डिजाइनों से सजाया गया है, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। पुष्कर अपने खास खानपान के लिए भी मशहूर है। यहां रबड़ी मालपुआ, खस्ता कचौड़ी, दाल-बाटी चूरमा और ऊंटनी के दूध की चाय खासतौर पर लोगो के स्वाद का केन्द्र बनी हुई हैं।

मेले में पुष्कर सरोवर के घाटों पर अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाती है और यहां 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशेष स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। शाम के समय सरोवर के घाटों पर होने वाली महाआरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।

पुष्कर मेले से स्थानीय व्यापारियों, हस्तशिल्प कलाकारों, होटल संचालकों और छोटे दुकानदारों को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। मेले में राजस्थानी आभूषण, पारंपरिक कपड़े, हस्तनिर्मित वस्तुएं और स्थानीय खान-पान की दुकानों पर पर्यटकों की अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है।

पुष्कर मेले में आकर्षण का केंद्र बने घोड़े

पुष्कर मेले में घोड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कुछ घोड़ों की कीमत करोड़ों रुपए तक बतायी जा रही है। इन घोड़ों की खूबसूरती और कद-काठी देखने के लिए राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंच रहे हैं।

24 नवंबर होगा समापन

हर साल लगने वाला पुष्कर पशु मेले की औपचारिक शुरुआत गत 10 नवंबर को हुई और मुख्य एवं धार्मिक मेला 17 नवंबर को विधिवत रुप से शुरू हुआ जो 24 नवंबर तक चलेगा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर इसका समापन होगा।