21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Ajmer / पुष्कर मेले में बड़ा हादसा: घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर 10 फीट ऊंचाई से गिरी गाय, महिला की मौत, एक गंभीर घायल

पुष्कर मेले में बड़ा हादसा: घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर 10 फीट ऊंचाई से गिरी गाय, महिला की मौत, एक गंभीर घायल

Pushkar Fair Accident: पुष्कर मेले के दौरान दर्दनाक हादसा पेश आया। गऊ घाट के पास स्थित जनाना घाट पर सुबह करीब 9 बजे दस फीट ऊंचाई से एक गाय नीचे स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर गिर गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 21 Nov 2026, 11:26 AM IST

Pushkar Fair Accident

वह जगह जहां पर गिरी गाय व इनसेट में मृतका रमती देवी। फोटो: पत्रिका

पुष्कर (अजमेर)। पुष्कर मेले के दौरान शुक्रवार को दर्दनाक हादसा पेश आया। गऊ घाट के पास स्थित जनाना घाट पर सुबह करीब 9 बजे दस फीट ऊंचाई से एक गाय नीचे स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर गिर गई। हादसे में अजमेर के माकड़वाली गांव निवासी रमती देवी गुर्जर (70) की मौत हो गई, जबकि उनके साथ आई गौरी (50) गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अजमेर चिकित्सालय रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार माकड़वाली निवासी रमती देवी परिजन जसराज गुर्जर, गौरी गुर्जर सहित करीब 15 लोगों के साथ कार्तिक एकादशी पर पुष्कर सरोवर में स्नान व पिंडदान करने आई थीं। स्नान के बाद परिवार की महिलाएं जनाना घाट पर कपड़े बदल रही थीं। इसी दौरान घाट में एक छत से दूसरी छत तक जाने के लिए सीढ़ियों के ऊपर करीब 10 फीट ऊंचाई पर बने रैंप से अचानक गाय नीचे रमती देवी पर आ गिरी। उसकी चपेट में गौरी भी आ गई। सूचना पर मौके पर तैनात पीसांगन थाना प्रभारी पारुल पुलिसकर्मियों और सिविल डिफेंस के जवानों के साथ पहुंचीं। घायल रमती को पुष्कर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आध्यात्मिक पदयात्रा के पीछे बाजार में घुसा सांड

शुक्रवार को ब्रह्म चौक के पास एक सांड बाजार में आध्यात्मिक पदयात्रा के पीछे घुस गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने उसे चौक में दूसरी तरफ मोड़ दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा सांड के बेकाबू होने पर कई लोग चोटिल हो सकते थे।

गाय गिरने की नहीं हो सकी पुष्टि

घटना में मृतक के परिजन जसराज रमती देवी की मौत का कारण ऊपर से गाय गिरना बता रहे हैं, वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। दूसरी ओर परिषद आयुक्त रेखा जैसवानी की जांच व अन्य किसी भी स्तर से घटना स्थल पर गाय के गिरने की रिकॉर्ड पर पुष्टि नहीं हो पाई है। साथ ही 10 फीट ऊंचाई से गिरने के बाद मौके पर गाय भी नहीं मिल पाई है। ऐसे में हादसे के कारण का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

इनका कहना है


मवेशी पकड़ने के लिए ठेका दे रखा है। सफाई के लिए अतिरिक्त टीमें लगी हैं। जनाना घाट की घटना की जानकारी लेने के बाद ही पता चल सकेगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-रेखा जैसवानी, आयुक्त, नगर परिषद, पुष्कर

पुष्कर सरोवर में पिंडदान-पूजन कर जनाना घाट पर कपड़े बदलते समय ऊपर से गाय मेरी बड़ी मां पर आकर गिरी तथा उनकी मौत हो गई।
-जसराज गुर्जर

मेले में हजारों श्रद्धालु सरोवर में स्नान कर रहे हैं। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था नहीं है। लावारिस मवेशी घाटों पर घूमकर यात्रियों को चोटिल कर रहे हैं। पानी से दुर्गंध आ रही है। घाटों पर कोई व्यवस्था नहीं है।
-धनराज गुरु, तीर्थ पुरोहित, गऊ घाट

घाट थाना इंचार्ज के रूप में जाप्ता चेकिंग के दौरान जनाना घाट पर गाय से दो महिलाओं के घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर दोनों घायल महिलाओं को चिकित्सालय पहुंचाया गया।
-पारुल यादव, थानाधिकारी, पीसांगन