जयपुर. प्रदेश में पंचायत चुनावों के नतीजों में हर बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच उलटफेर होता रहा है। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस ग्रामीण मतदाताओं का भरोसा जीतने में सफल रही। खास बात यह है कि 2010 के चुनाव तक जिला परिषदों में कांग्रेस आगे रही, लेकिन उसके बाद दो चुनावों में भाजपा ने बढ़त बनाई और उस पर सत्ता के आने जाने का भी कोई असर नहीं हुआ। लेकिन इस बार फिर पुराना ट्रेंड नजर आ रहा है, जिसमें कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।