27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Ajmer / पेंशन पाने के लिए पेंशनरों को करनी पड़ रही है जेब ढीली

पेंशन पाने के लिए पेंशनरों को करनी पड़ रही है जेब ढीली

सांपला. सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वार्षिक सत्यापन ने बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बार आय संबंधी जानकारी जन आधार में अपडेट कराने की प्रक्रिया से पेंशनरों को आय प्रमाण…
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:00 PM IST

Sampla News

वार्षिक सत्यापन में आय प्रमाण पत्र और जन आधार अपडेट की बाध्यता से बढ़ी बुजुर्गों, विधवाओं व दिव्यांगों की परेशानी सांपला. सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वार्षिक सत्यापन ने बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बार आय संबंधी जानकारी जन आधार में अपडेट कराने की प्रक्रिया से पेंशनरों को आय प्रमाण पत्र बनवाने और ई-मित्र केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सत्यापन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित होने से पेंशन अटकने की चिंता भी सता रही है।

योजना में लाभार्थियों को प्रतिमाह करीब 1000 से 1500 रुपए पेंशन मिलती है। वहीं आय प्रमाण पत्र पर 100 से 150 रुपए और जन आधार अपडेट कराने में 50 से 100 रुपए खर्च हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्गों को तहसील और ई-मित्र तक आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।

हालांकि विभागीय स्तर पर स्पष्ट किया गया है कि जिनकी आय संबंधी जानकारी पहले से पोर्टल पर दर्ज है, उन्हें नया प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत नहीं है। निर्धारित आय सीमा से अधिक आय या जानकारी अपडेट नहीं होने पर पेंशन प्रभावित हो सकती है।

चक्कर लगाने पड़ रहे

पेंशनर सत्यनारायण सोनी ने बताया कि पहले सत्यापन की प्रक्रिया सीधी थी, लेकिन अब आय प्रमाण पत्र और जन आधार अपडेट कराने में परेशानी हो रही है। ई-मित्र संचालक भागचंद माली के अनुसार, इस बार आय संबंधी जानकारी अपडेट करने के निर्देश हैं। जिनकी जानकारी पहले से दर्ज है, उन्हें परेशानी नहीं हो रही।

सांपला

महीनेभर की पेंशन से गुजारा करने वाले बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के सामने अब पेंशन पाने के लिए अतिरिक्त खर्च और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की चुनौती खड़ी हो गई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वार्षिक सत्यापन में इस बार आय संबंधी जानकारी अपडेट कराने की प्रक्रिया ने लाभार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कई पेंशनरों को पहले आय प्रमाण पत्र बनवाना पड़ रहा है और फिर उसे जन आधार में दर्ज करवाने के लिए ई-मित्र केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनरों के लिए यह प्रक्रिया और भी परेशानी भरी साबित हो रही है। उल्लेखनीय है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी का साल में एक बार वार्षिक सत्यापन किया जाता है। इस बार सत्यापन के साथ आय संबंधी जानकारी जन आधार में अपडेट कराने पर जोर दिया जा रहा है। जानकारी दर्ज होने के बाद ही सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो पा रही है। इसके लिए 31 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर पेंशन अटकने की आशंका से लाभार्थी चिंतित है।

पेंशन से ज्यादा प्रक्रिया पर खर्च की चिंता-

योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतिमाह करीब एक हजार से 1500 रुपए तक पेंशन मिलती है। वहीं आय प्रमाण पत्र बनवाने में 100 से 150 रुपए और जन आधार में जानकारी अपडेट कराने में 50 से 100 रुपए तक खर्च हो रहे हैं। ऐसे में सीमित आय वाले पेंशनरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई बुजुर्गों को दस्तावेज तैयार कराने के लिए तहसील और ई-मित्र केंद्रों तक आने-जाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सभी को आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं: -

हालांकि विभागीय स्तर पर स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक पेंशनर को नया आय प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी नहीं है। जिन लाभार्थियों की आय संबंधी जानकारी पहले से पोर्टल पर दर्ज है, उन्हें अलग से प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित आय सीमा से अधिक आय पाए जाने अथवा आवश्यक जानकारी अपडेट नहीं होने पर पेंशन प्रभावित हो सकती है।

इनका कहना

पहले वार्षिक सत्यापन की प्रक्रिया सीधी होती थी, लेकिन इस बार आय प्रमाण पत्र बनवाने और जन आधार में अपडेट कराने में परेशानी आ रही है। बुजुर्गों को कई जगह चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

सत्यनारायण सोनी, पेंशनर

इस बार वार्षिक सत्यापन के साथ जन आधार में आय संबंधी जानकारी अपडेट करने के निर्देश हैं। जिन पेंशनरों की आय संबंधी जानकारी पहले से दर्ज हैं, उन्हें कोई अतिरिक्त परेशानी नहीं आ रही है। भागचंद माली, ई-मित्र संचालक

सापला में ईमित्र पर पेंशन को लेकर सत्यापन करने के लिए बैठे बुजुर्ग

उपरोक्त समाचार को राजस्थान पत्रिका की रीति नीति के अनुसार 200 शब्दों में संपादित करें। इसका एक आकर्षक हैडिंग व सब हैडिंग भी उपलब्ध कराएं। समाचार में कोई भी जरूरी तथ्य व नाम नहीं हटाएं। समाचार का हैडिंग सब हैडिंग व समाचार एक ही बॉक्स में उपलबध कराएं