28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Ajmer / Ajmer : ‘राजस्थान में जनता ने भाजपा को दिखाया आईना’, अजमेर में कांग्रेस के अजय माकन बोले- लोगों में है जबरदस्त नाराजगी

Ajmer : ‘राजस्थान में जनता ने भाजपा को दिखाया आईना’, अजमेर में कांग्रेस के अजय माकन बोले- लोगों में है जबरदस्त नाराजगी

Ajmer : राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को अजमेर में पत्रकारों से कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा की सरकार से लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। डबल इंजन की सरकार से लोग निराश हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Nov 2026, 6:33 PM IST

ajmer ajay maken spoke public held up mirror to bjp in rajasthan

Ajmer : रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसियों से मुलाकात करते राज्यसभा सांसद अजय माकन। फोटो पत्रिका

Ajmer : अजमेर. केंद्र और राज्य में जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है। राजस्थान में तो निकाय-पंचायतीराज चुनाव में जनता करारा जवाब दे चुकी है। जल्द अन्य प्रदेशों में ऐसा माहौल दिखेगा। यह बात राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि साधारणत: स्थानीय चुनावों में वही जीतता है, जिसकी राज्य में सरकार होती है। लेकिन राजस्थान ने सतारूढ़ दल को आइना दिखाया है। केंद्र और राज्य की भाजपा की सरकार से लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। डबल इंजन की सरकार से लोग निराश हो चुके हैं।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि राजस्थान में शहरी निकाय और पंचायतराज चुनाव में भाजपा सरकार ने पुलिस और प्रशासन का पूरा दुरुपयोग किया। धन-बल से निकायों में सत्ता हासिल की। इसके बावजूद मतदाताओं ने खुलकर मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस नेता भी एकजुट रहे। सभी नेताओं ने मिलकर कांग्रेस को निकाय चुनावों में विजयी बनाया है।

विधायक अशोक चांदना और पुलिस के बीच अभद्रता के सवाल पर अजय माकन ने कहा कि भाजपा सरकार सभी हथकंडे अपना रही है। यह जनप्रतिनिधियों को धमकाने और सत्ता के दुरुपयोग का प्रतीक है।

मतलब हेरा-फेरी का मास्टर …

दिल्ली के शीशमहल से जुड़े सवाल पर अजय माकन ने कहा यह विवाद नहीं सच्चाई है। एक बड़े वरिष्ठ वकील ने कहा है कि यह कॉमन मैन नहीं, कौन मैन है। इसका मतलब हेरा-फेरी का मास्टर होता है। अरविंद केजरीवाल को लेकर उनके पुराने साथी ने भी यही कहा है। मैं पारिवारिक कार्यक्रम में आया, ज्यादा राजनीति की बात नहीं करूंगा।

पत्नी के साथ पुष्कर रवाना, शादी समारोह में लेंगे हिस्सा

एआईसीसी के कोषाध्यक्ष अजय माकन अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से ट्रेन से अजमेर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। यहां से अजय माकन अपनी पत्नी के साथ पुष्कर के लिए रवाना हो गए। जहां वे धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के पुत्र के शादी समारोह में हिस्सा लेंगे।