28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan : भाजपा विधायक ने भीलवाड़ा एसपी से किया अभद्र व्यवहार, डोटासरा बोले- सत्ता का है अहंकार

Rajasthan : भाजपा विधायक ने भीलवाड़ा एसपी से किया अभद्र व्यवहार, डोटासरा बोले- सत्ता का है अहंकार

Rajasthan UP Pradhan Election : भीलवाड़ा के खजूरी में उप-प्रधान चुनाव में जहाजपुर के भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा और भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक सागर राणा के बीच तीखी बहस हुई। इस पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा विधायक को आड़े हाथों लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:04 PM IST

bjp mla behaves indecently bhilwara sp dotasara says arrogance of power

Rajasthan UP Pradhan Election : राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan UP Pradhan Election : भीलवाड़ा के खजूरी में उप-प्रधान चुनाव हो रहा है। चुनाव के दौरान जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा व भीलवाड़ा एसपी सागर राणा के बीच शनिवार को तीखी बहस हो गई। विधायक ने भीलवाड़ा एसपी पर ऊंची आवाज में बात करने का आरोप लगाया जबकि भीलवाड़ा एसपी ने विधायक पर गाली देने का आरोप लगाया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा व उनके विधायक को आड़े हाथों लिया। डोटासरा ने कहा कि सत्ता का नशा इतना भी सिर चढ़कर नहीं बोलना चाहिए कि जनप्रतिनिधि कानून, संविधान और सारी मर्यादाएं ही भूल जाएं।

गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि खुलेआम SP और पुलिसकर्मियों को गाली देना, धमकाना और रौब झाड़ना, आखिर किस बात का घमंड है? क्या भाजपा सरकार में BJP विधायकों को कानून हाथ में लेने और पुलिस को अपमानित करने का लाइसेंस मिल गया है? सत्ता का नशा इतना भी सिर चढ़कर नहीं बोलना चाहिए कि जनप्रतिनिधि कानून, संविधान और सारी मर्यादाएं ही भूल जाएं।

दबाव बनाना सत्ता का अहंकार

डोटासरा ने आगे लिखा कि भीलवाड़ा के जहाजपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने खजूरी में उप प्रधान चुनाव के दौरान SP और पुलिसकर्मियों के साथ जिस तरह का अभद्र व्यवहार किया है, वो बेहद शर्मनाक है। पुलिस अधिकारियों को खुलेआम गाली देना, धमकाना और चुनाव जीतने के लिए दबाव बनाना सत्ता का अहंकार है।

निर्वाचित सदस्यों को मतदान से वंचित रखा

डोटासरा ने लिखा कि कल खजूरी में प्रधान चुनाव के दौरान कांग्रेस के 10 निर्वाचित सदस्यों को एक भी वोट नहीं डालने दिया गया। बस रोककर शीशे तोड़े गए और निर्वाचित सदस्यों को मतदान से वंचित रखा। और आज उप प्रधान चुनाव के दौरान भी वही दबंगई, गुंडागर्दी और अभद्र भाषा सामने आ रही है।

…मुख्यमंत्री जी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जवाब दें

डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जवाब दें। क्या विधायक गोपीचंद मीणा को कानून से ऊपर रहने की खुली छूट मिली हुई है? या ये सब आपकी सहमति से हो रहा है? क्या पुलिस विभाग अपने ही अधिकारियों और जवानों के अपमान पर FIR दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई करेगा, या सत्ता के दबाव में खामोश रहेगा?

जहाजपुर, कोटड़ी और खजूरी में जिस तरह लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने की कोशिश की गई, कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो और दोषी चाहे कितना ही रसूखदार क्यों न हो, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।