27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan : खंडेला में मीनाक्षी तो सूरजगढ़ में सविता बनीं प्रधान, एक पूर्व मंत्री की पुत्रवधू तो दूसरी MLA की है बेटी

Rajasthan : खंडेला में मीनाक्षी तो सूरजगढ़ में सविता बनीं प्रधान, एक पूर्व मंत्री की पुत्रवधू तो दूसरी MLA की है बेटी

Rajasthan Pradhan Chunav Result : सीकर के खंडेला पंचायत समिति से पूर्व केन्द्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला की पुत्रवधू मीनाक्षी सिंह ने चुनाव जीता है। वहीं झुंझुनूं के पंचायत समिति सूरजगढ़ से विधायक श्रवण कुमार की बेटी सविता सिंह प्रधान चुना गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Nov 2026, 10:03 PM IST

meenakshi singh became khandela pradhan savita singh surajgarh pradhan

Rajasthan Pradhan Chunav Result : खंडेला में मीनाक्षी सिंह व सूरजगढ़ में सविता सिंह बनीं प्रधान। फोटो पत्रिका

Rajasthan Pradhan Chunav Result : राजस्थान में चाहे सत्ताधारी दल भाजपा हो या विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में वंशवाद और परिवारवाद की बेल इन चुनावों में जमकर लगाई थी। हालांकि इनमें से परिवारवाद से आने वाले कई नेताओं को जनता ने नकार तो कई नेताओं को जनता ने अपने सिर माथे पर भी बैठाया है। सीकर के खंडेला पंचायत समिति से पूर्व केन्द्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला की पुत्रवधू मीनाक्षी सिंह ने चुनाव जीता है। वहीं झुंझुनूं के पंचायत समिति सूरजगढ़ में सविता सिंह प्रधान चुनी गईं।

सीकर जिले खंडेला पंचायत समिति में पूर्व केन्द्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला की पुत्रवधू मीनाक्षी सिंह ने चुनाव जीता है। उन्होंने 22 मत हासिल कर भाजपा की अर्चना सिंह को हराया। इससे पहले पूर्व मंत्री महादेव सिंह खंडेला की पत्नी पार्वती देवी खंडेला पंचायत समिति की प्रधान रह चुकी है। वहीं इनके बेटे गिर्राज सिंह भी इसी पंचायत समिति के प्रधान रह चुके है। उनकी जीत के साथ ही खंडेला क्षेत्र में महादेव सिंह खंडेला परिवार की राजनीतिक पकड़ एक बार फिर मजबूत नजर आई है। खंडेला की राजनीति में महादेव सिंह खंडेला का नाम लंबे समय से प्रभावशाली रहा है।

सविता सिंह बनीं सूरजगढ़ प्रधान

पंचायत समिति सूरजगढ़ में कांग्रेस ने प्रधान पद पर कब्जा बरकरार रखा है। विधायक श्रवण कुमार की बेटी और वार्ड संख्या 2 से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य सविता सिंह को प्रधान चुना गया है। शुक्रवार को हुए चुनाव में सविता सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुमित कुमार को 8 मतों से हराकर पंचायत समिति की कमान संभाली। प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से सविता सिंह ने नामांकन दाखिल किया, जबकि भाजपा ने सुमित कुमार को मैदान में उतारा। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सविता सिंह को 11 वोट मिले, जबकि सुमित कुमार के पक्ष में 3 सदस्यों ने मतदान किया। एक मत निरस्त घोषित किया गया। निर्धारित चुनाव चिह्न अंकित नहीं होने के कारण मतपत्र को अमान्य करार दिया गया।

सदस्यों में भी सबसे आगे रहीं सविता

सविता सिंह ने पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में भी अपनी मजबूत राजनीतिक स्थिति दिखाई थी। वार्ड संख्या 2 से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने कुल 15 निर्वाचित सदस्यों में सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज की थी। अब प्रधान पद पर जीत के साथ ही उन्होंने पंचायत समिति की कमान संभाल ली है।

उप प्रधान चुनाव पर नजरें

प्रधान पद का चुनाव संपन्न होने के बाद अब पंचायत समिति में उप प्रधान पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसके लिए शनिवार को मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया होगी।