सीकर जिले में कुल 16 पंचायत समितियां हैं। इनमें धोद के अलावा फतेहपुर में भी प्रधान पद को लेकर मुकाबले की स्थिति दिलचस्प है। यहां भाजपा की ओर से कमला और केशर देवी के नामांकन दर्ज हैं, जबकि कांग्रेस से भंवरी देवी मैदान में हैं। जिले की बाकी पंचायत समितियों में भी भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी, बीएपी, माकपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है।