27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaisalmer / Jaisalmer Pradhan Election Result live Update: जैसलमेर जिले में प्रधान चुनाव; कांग्रेस का पहला खाता खुला, अब्दुल रहमान निर्विरोध प्रधान बने

Jaisalmer Pradhan Election Result live Update: जैसलमेर जिले में प्रधान चुनाव; कांग्रेस का पहला खाता खुला, अब्दुल रहमान निर्विरोध प्रधान बने

Jaisalmer Pradhan Election Result live Update: जैसलमेर की 10 पंचायत समितियों में प्रधान के लिए चुनाव हो रहा है, जिसमें से भणियाणा पंचायत समिति में कांग्रेस का पहला खाता खुल गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 27 Nov 2026, 12:04 PM IST

Jaisalmer Pradhan Election

Jaisalmer Pradhan Election

Jaisalmer Pradhan Election Result live Update: जैसलमेर की 10 पंचायत समितियों में प्रधान के लिए चुनाव हो रहा है, जिसमें से भणियाणा पंचायत समिति में कांग्रेस का पहला खाता खुल गया है। यहां पर कांग्रेस के अब्दुल रहमान निर्विरोध प्रधान बने हैं। गौरतलब है कि सभी समितियों में कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ दिया है, लेकिन भाजपा कुछ समितियों में निर्दलीयों के साथ अन्य दलों से निर्वाचित सदस्यों को अपने साथ मिला कर प्रधान पद हासिल करने के फेर में है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित पंचायत समितियों में बैठक आयोजित कर नामांकन, संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी। आवश्यकता होने पर मतदान कराया जाएगा।

Jaisalmer Pradhan Election Result Update:

-पंचायत समिति भणियाणा में प्रधान पद पर कांग्रेस के अब्दुल रहमान निर्विरोध निर्वाचित

-पंचायत समिति राजमथाई मुख्यालय फलसूंड कांग्रेस से छताराम ओर भाजपा से अर्चनादेवी ने नामांकन जमा करवाया

-पंचायत समिति सांकड़ा में कांग्रेस से धर्मवीरसिंह राठौड़ और भाजपा से सागरकंवर ने जमा करवाया नामांकन

-पंचायत समिति नाचना में कांग्रेस से सतबाई और भाजपा से राधा सोनी ने जमा करवाया नामांकन।

-खुहड़ी पंचायत समिति से BJP की प्रधान उम्मीदवार अमीषा राठौड़ और कांग्रेस की तरफ से सलीमत पत्नी सलीम खान ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया।