जैसलमेर जिला परिषद में बुधवार को कांग्रेस की संतोष कुमारी निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। महज 21 वर्ष की उम्र में जिला प्रमुख बनने वाली संतोष कुमारी प्रदेश की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुखों में शामिल हैं। जैसलमेर जिला परिषद की कुल 21 सीटों में से कांग्रेस ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में महज एक सीट आई थी। अब जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख दोनों पदों पर कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।