सुबह सूरज निकलने के साथ मौसम सुहावना रहता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी बढ़ने लगती है। दोपहर में खुले स्थानों पर धूप के कारण गर्मी महसूस होती है। इसके विपरीत सूर्यास्त के बाद तापमान गिरने से वातावरण में ठंडक घुलने लगती है। सुबह जल्दी और देर रात बाहर निकलने वाले लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। दिन और रात के मौसम में अंतर के चलते लोगों की दिनचर्या और पहनावे में भी बदलाव नजर आने लगा है। सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है, जबकि दोपहर में हल्के कपड़ों में भी काम चल रहा है।