Jhalawar Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव के तहत झालावाड़ जिले की सभी आठ पंचायत समितियों के प्रधान पद के नतीजे शुक्रवार (27 नवंबर) को घोषित हो गए। कांग्रेस ने बकानी, भवानीमंडी, डग, खानपुर और पिड़ावा में जीत दर्ज की। भाजपा ने अकलेरा, झालरापाटन और मनोहरथाना में प्रधान पद जीता। सबसे बड़ा उलटफेर अकलेरा में हुआ, जहां कांग्रेस के पास सदस्य संख्या में बहुमत था, लेकिन प्रधान पद पर भाजपा की इंद्रा बाई निर्वाचित हुईं।