झालरापाटन. सरकारी कर्मचारियों के लिए भले ही वर्ष 2026 छुट्टियों के लिहाज से राहत भरा रहा हो, लेकिन सरकारी दफ्तरों में कामकाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को अपने काम के लिए अधिक इंतजार करना पड़ा। साल के 11 महीनों यानी 26 नवंबर तक शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश मिलाकर कुल 114 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहे। आगामी माह दिसंबर में भी चार शनिवार, चार रविवार और क्रिसमस का अवकाश मिलाकर 9 दिन सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो, पूरे साल में कुल 126 दिन साप्ताहिक और सार्वजनिक अवकाश के रहेंगे। हालांकि छुट्टियों के इन आंकड़ों के बीच यह पहलू भी अहम है कि पंचायत राज चुनाव सहित नगर निकाय चुनावी प्रक्रियाओं में सरकारी कर्मचारियों की लंबी ड्यूटी और अतिरिक्त कार्यभार के चलते उन्हें नियमित कामकाज के अलावा भी काफी मशक्कत करनी पड़ी है।