पंचायत समिति के कुल 19 वार्डों में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं भाजपा को पांच और आरएलपी को तीन सीटें मिली हैं। इस चुनावी गणित के लिहाज से प्रधान पद पर कांग्रेस का दावा मजबूत माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रधान पद के लिए उपयुक्त चेहरे का चयन करना है। शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और आवश्यकता पड़ने पर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद मतगणना कर प्रधान के निर्वाचन की घोषणा होगी।