Bhilwara Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले की 16 पंचायत समितियों में शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिले की 11 पंचायत समितियों में कांग्रेस और चार में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि एक पंचायत समिति में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। भीलवाड़ा जिले की 16 पंचायत समितियों के 288 वार्डों में कांग्रेस ने 165, भाजपा ने 111 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 10 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर आए हैं। राजस्थान प्रधान चुनाव की ताजा और लाइव अपडेट पढ़ें