25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bhilwara / भीलवाड़ा में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस के कैलाश मीणा बने नए जिला प्रमुख, जानें बीजेपी को कितने वोट मिले

भीलवाड़ा में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस के कैलाश मीणा बने नए जिला प्रमुख, जानें बीजेपी को कितने वोट मिले

भीलवाड़ा जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के कैलाश मीणा निर्वाचित हुए। कांग्रेस ने अनारक्षित सीट पर अनुसूचित जनजाति के कैलाश मीणा को उतारा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 25 Nov 2026, 4:43 PM IST

Bhilwara Zila Pramukh Kailash Meena

Bhilwara Zila Pramukh Kailash Meena (Patrika Photo)

Bhilwara Zila Pramukh Kailash Meena: भीलवाड़ा: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में भीलवाड़ा जिला परिषद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। बुधवार को हुए जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस के कैलाश चंद्र मीणा ने भाजपा के सुखलाल गुर्जर को 17 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। कैलाश मीणा को 31 और भाजपा प्रत्याशी को 14 वोट मिले। वहीं, मतदान से पहले कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर गहमागहमी देखने को मिली।

कांग्रेस ने अनारक्षित सीट पर खेला था बड़ा दांव

कांग्रेस ने जिला प्रमुख की अनारक्षित सीट पर अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र मीणा को चुनाव मैदान में उतारकर सभी को चौंका दिया था। वहीं, भाजपा ने करेड़ा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। भीलवाड़ा जिला परिषद की 45 में से 31 सीटों पर कांग्रेस की जीत के चलते पहले से ही कैलाश मीणा का जिला प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा था।

भीलवाड़ा जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम

उम्मीदवारपार्टीमिले वोटपरिणाम
कैलाश चंद्र मीणाकांग्रेस31विजयी
सुखलाल गुर्जरभाजपा14पराजित

वोटिंग से पहले भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

जिला प्रमुख पद के लिए बुधवार दोपहर तीन बजे मतदान शुरू हुआ। सबसे पहले कांग्रेस के 31 जिला परिषद सदस्य मतदान करने पहुंचे। इसके बाद भाजपा के 14 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर निकालकर स्थिति संभाली।

भाजपा जिलाध्यक्ष की एंट्री पर जताई आपत्ति

कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा जिलाध्यक्ष बिना अनुमति के कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहर निकालने की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने चैनल गेट पर कार्यकर्ताओं को रोककर व्यवस्था बनाए रखी।

रामलाल जाट बोले- कांग्रेस पहले भी एक थी, आज भी एक है

कांग्रेस के शहर और देहात के नेताओं के बीच एकजुटता को लेकर देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पहले भी एक थी और आज भी एक है। पार्टी में कार्यकर्ताओं के हक को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन नेताओं के बीच बातचीत कभी बंद नहीं हुई। उन्होंने भाजपा में टिकट वितरण और अनुशासन को लेकर भी सवाल उठाए।

जिला परिषद में कांग्रेस की एकजुटता आई नजर

भीलवाड़ा जिला परिषद की 45 सीटों में से कांग्रेस के पास 31 और भाजपा के पास 14 सीटें हैं। जिला प्रमुख के चुनाव में भी दोनों दलों को उनके संख्याबल के अनुरूप वोट मिले। इसके साथ ही कांग्रेस ने जिला परिषद में अपना बहुमत साबित करते हुए जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल कर ली।