27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Nagaur / Nagaur Pradhan Result Live: नागौर में भाजपा को बड़ा झटका, 4 सदस्य RLP में शामिल, गठूड़ी देवी निर्विरोध प्रधान बनी

Nagaur Pradhan Result Live: नागौर में भाजपा को बड़ा झटका, 4 सदस्य RLP में शामिल, गठूड़ी देवी निर्विरोध प्रधान बनी

नागौर जिले में 12 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव के दौरान भाजपा के सामने आरएलपी ने नई चुनौती खड़ी कर दी है। कहीं भाजपा के सदस्य आरएलपी में शामिल हो गए तो कहीं कांग्रेस चुनावी मुकाबले से बाहर है। मूण्डवा में गठूड़ी देवी निर्विरोध प्रधान बन गई हैं। जानें नागौर की पंचायत समितियों में कहां किसके बीच मुकाबला है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 27 Nov 2026, 2:03 PM IST

hanuman beniwal

Nagaur: कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हनुमान बेनीवाल (फोटो-पत्रिका)

नागौर। राजस्थान में पंचायत समिति प्रधान चुनाव के दौरान नागौर जिले में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने भाजपा और कांग्रेस के सामने चुनौती पेश की है। मूण्डवा पंचायत समिति में आरएलपी की गठूड़ी देवी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हो गई हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। जिले में कुल 12 पंचायत समितियां हैं।

वहीं, जायल पंचायत समिति में भाजपा के चार सदस्यों ने आरएलपी का दामन थाम लिया। इसके बाद यहां प्रधान पद पर आरएलपी की दावेदारी मजबूत हो गई है। भाजपा सदस्यों के पाला बदलने से जिले की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

मूण्डवा में गठूड़ी देवी को निर्विरोध प्रधान चुना जाना आरएलपी के लिए अहम घटनाक्रम है। गठूड़ी देवी जगदीश खोजा की माताजी हैं। दूसरी ओर, जायल में भाजपा के चार सदस्यों के आरएलपी में शामिल होने से चुनावी समीकरण बदल गए हैं। पार्टी के भीतर नाराजगी दूर होने के संकेत भी मिले हैं। सुरेंद्र दातोड़ ने अपनी नाराजगी वापस ले ली है।

नागौर जिले की 12 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव

पंचायत समितिभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीRLP/निर्दलीयकौन जीते
भेरूंदा—सोहनी देवीनरेन्द्र पाल (RLP)
डेगानासुखराम चौधरीप्रियंका चौधरी—
डेह—सुमन जनागलपूजा (निर्दलीय)
जायल—सरीताउर्मिला देवी (RLP)
मेड़ता सिटीसीता चौधरी—बाबू देवी (RLP)
मेड़ता रोड-गोटननिरमा—बाऊड़ी (RLP)
मूण्डवा——गठूड़ी देवी (RLP)गठूड़ी देवी (निर्विरोध)
नागौर—मैनामंजू (RLP)
पांचौड़ीदिनेश मेघवाल—पूनाराम (RLP)
रियांबड़ी—गोविन्दकरणमदन राम गोरा (RLP)
श्री बालाजी-आलाय——मोतीलाल (RLP), शांति (निर्दलीय)

नोट: रिजल्ट लगातार अपडेट किए जा रहे हैं।

मेड़ता, पांचौड़ी और रियांबड़ी में भी मुकाबला

मेड़ता सिटी पंचायत समिति में भाजपा और आरएलपी के बीच प्रधान पद के लिए मुकाबला है। भाजपा की ओर से वार्ड 14 की सीता देवी छरंग और आरएलपी की ओर से वार्ड 12 की बाबू देवी ने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस ने यहां प्रत्याशी नहीं उतारा। पांचौड़ी पंचायत समिति में भी आरएलपी और भाजपा आमने-सामने हैं। आरएलपी के पूना राम मेघवाल और भाजपा के दिनेश मेघवाल ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। यहां कांग्रेस चुनावी मैदान से बाहर है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति में आरएलपी के पास बहुमत है।

रियांबड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस के गोविन्दकरण और आरएलपी के मदनराम गोरा के बीच मुकाबला है। यहां कुल 15 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस और आरएलपी के पांच-पांच, भाजपा के चार और एक निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। भाजपा सदस्यों के आरएलपी के समर्थन में आने से यहां मुकाबले के समीकरण बदल गए हैं।

जायल में भाजपा को झटका

इस तरह नागौर जिले में मूण्डवा में आरएलपी ने निर्विरोध प्रधान पद हासिल कर लिया है, जबकि जायल में भाजपा के चार सदस्यों के पाला बदलने से पार्टी को झटका लगा है। मेड़ता, पांचौड़ी और रियांबड़ी में भी प्रधान चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

नागौर प्रधान चुनाव ले अलावा बाकि ज़िलों के प्रधान चुनाव परिणाम के लाइव अपडेट जानने के लिए यहाँ देखें