Jodhpur Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों में शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के गृह जिले में कांग्रेस, भाजपा और हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के बीच सियासी मुकाबला है।जिले की 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस और तीन में आरएलपी के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि पांच पंचायत समितियों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। भाजपा किसी भी पंचायत समिति में बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि, बालेसर में प्रधान पद के आरक्षण ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों के 351 वार्डों में कांग्रेस ने 196, भाजपा ने 82 और आरएलपी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 11 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर आए हैं।