25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / Jodhpur Zila Pramukh: जोधपुर में कांग्रेस की प्रमिला चौधरी बनीं जिला प्रमुख, RLP का मिला समर्थन, BJP में हुई क्रॉस वोटिंग

Jodhpur Zila Pramukh: जोधपुर में कांग्रेस की प्रमिला चौधरी बनीं जिला प्रमुख, RLP का मिला समर्थन, BJP में हुई क्रॉस वोटिंग

जोधपुर में कांग्रेस की प्रमिला चौधरी जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। उन्हें 36 और भाजपा के लक्ष्मणराम को 7 वोट मिले। कांग्रेस को RLP के तीन सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि भाजपा का एक वोट भी कांग्रेस के खाते में आया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 25 Nov 2026, 6:39 PM IST

Pramila Choudhary Jodhpur Zila Pramukh

Pramila Choudhary Jodhpur Zila Pramukh (Patrika Photo)

Jodhpur Zila Pramukh Election Result 2026: जोधपुर में जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस की प्रमिला चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मणराम चौधरी को 29 मतों के अंतर से हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया। बुधवार को हुए चुनाव में प्रमिला चौधरी को 36 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को महज 7 मत मिले। खास बात यह रही कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के तीनों सदस्यों ने कांग्रेस का समर्थन किया, वहीं भाजपा के एक सदस्य ने भी क्रॉस वोटिंग की।

भाजपा के खेमे में लगी सेंध

जोधपुर जिला परिषद की कुल 43 सीटों में से कांग्रेस ने 32, भाजपा ने 8 और आरएलपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिला प्रमुख बनाने के लिए 22 सदस्यों के समर्थन की जरूरत थी। ऐसे में कांग्रेस की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। हालांकि, मतदान के दौरान आरएलपी के तीनों सदस्यों और भाजपा के एक सदस्य का वोट मिलने से कांग्रेस की जीत का अंतर और बढ़ गया।

कौन हैं प्रमिला चौधरी?

नवनिर्वाचित जिला प्रमुख प्रमिला चौधरी खारिया खंगार ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच हैं। वे जिला सरपंच संघ की अध्यक्ष भी हैं। प्रमिला चौधरी पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की रिश्तेदार हैं। इस बार उन्होंने जिला परिषद के वार्ड संख्या 32 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने आरएलपी की मैना को 1367 मतों से हराया था। वहीं, भाजपा ने वार्ड संख्या 20 से निर्वाचित लक्ष्मणराम चौधरी को जिला प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया था।

जिला प्रमुख चुनाव में किसे कितने वोट मिले?

उम्मीदवारपार्टीप्राप्त मतपरिणाम
प्रमिला चौधरीकांग्रेस36विजयी
लक्ष्मणराम चौधरीभाजपा7पराजित
कुल43

जोधपुर जिला परिषद में पार्टीवार सीटों की स्थिति

कुल सीटें

43

बहुमत का आंकड़ा

22

32

8

3

कांग्रेस

32 सीटें

भाजपा

8 सीटें

आरएलपी

3 सीटें

सुबह नामांकन से शाम तक चला चुनावी घटनाक्रम

रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन के अनुसार जिला प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए बुधवार सुबह 10 बजे अटल सेवा केंद्र की पहली मंजिल पर निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की बैठक हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई और दोपहर एक बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित रहा। दोपहर तीन बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के बाद मतगणना कर प्रमिला चौधरी को विजयी घोषित किया गया।

जोधपुर जिला परिषद चुनाव 2026: सभी 43 विजयी सदस्यों की सूची

वार्ड संख्याविजयी उम्मीदवारपार्टीप्राप्त मत
1रमेश कुमारकांग्रेस13,038
2खम्मा कंवरकांग्रेस9,913
3नेहाकांग्रेस8,795
4संतोष कंवरभाजपा10,383
5कमला देवीकांग्रेस11,214
6उम्मेद सिंहभाजपा10,684
7रमेश कुमारकांग्रेस9,753
8सागर कंवरकांग्रेस9,096
9राकेश कुमार चौधरीकांग्रेस10,972
10इन्द्राराम प्रजापतकांग्रेस7,545
11ओमारामभाजपा10,119
12रवि गहलोतकांग्रेस8,924
13रुगारामकांग्रेस11,410
14महेंद्र जाखड़कांग्रेस13,567
15दलारामभाजपा9,220
16विजय लक्ष्मीकांग्रेस9,958
17सुजारामकांग्रेस10,884
18ओमप्रकाश बिश्नोईकांग्रेस10,855
19मुन्ना देवीभाजपा11,494
20लक्ष्मण रामभाजपा12,080
21धापू देवीकांग्रेस9,432
22कुसुम विश्नोईकांग्रेस11,997
23छोगारामभाजपा8,724
24महेश कुमारकांग्रेस9,436
25संतोष कंवरकांग्रेस9,959
26भाकर रामभाजपा10,930
27ललिता रॉयलकांग्रेस12,424
28बेबीकांग्रेस8,633
29मंजू देवीकांग्रेस10,124
30आईदानरामकांग्रेस8,175
31ओमप्रकाश डूडीआरएलपी8,483
32प्रमिला चौधरीकांग्रेस7,814
33बेबीआरएलपी11,055
34दिव्या चौधरीकांग्रेस8,877
35सरोज कंवरकांग्रेस10,961
36सुमनकांग्रेस9,628
37नथू रामआरएलपी8,728
38भूरी देवीकांग्रेस11,465
39राम किशोरकांग्रेस12,175
40करना रामकांग्रेस12,782
41पुष्पा देवीकांग्रेस11,384
42उषाकांग्रेस10,198
43बीरमा रामकांग्रेस7,424

जोधपुर जिला परिषद में कांग्रेस का रहा दबदबा

जोधपुर जिला परिषद का गठन वर्ष 1961 में हुआ था। वर्ष 2026 के चुनाव से पहले यहां 11 बार चुनाव हुए, जिनमें नौ बार कांग्रेस और दो बार भाजपा ने जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की। अब प्रमिला चौधरी की जीत के साथ कांग्रेस ने दसवीं बार जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमाया है।

जोधपुर के पहले जिला प्रमुख खेत सिंह राठौड़ लगातार 21 वर्षों तक इस पद पर रहे। वहीं, पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा चार बार जिला प्रमुख बने। उनकी पत्नी लीला मदेरणा भी वर्ष 2021 में जिला प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। भाजपा को पहली बार वर्ष 2005 और दूसरी बार वर्ष 2015 में जिला प्रमुख पद पर सफलता मिली थी।

अब तक कौन-कौन बने जोधपुर के जिला प्रमुख?

जिला प्रमुख का नामराजनीतिक दलनिर्वाचन वर्ष/कार्यकाल की जानकारी
खेत सिंह राठौड़कांग्रेस1961 से, लगातार 21 वर्ष
महिपाल मदेरणाकांग्रेसचार बार जिला प्रमुख
मुन्नी देवी गोदाराकांग्रेसपूर्व जिला प्रमुख
अमिता चौधरीभाजपा2005
दुर्गा देवी बलाईकांग्रेस2014 में पद पर थीं
पूनाराम चौधरीभाजपा2015
लीला मदेरणाकांग्रेस2021
प्रमिला चौधरीकांग्रेस2026

जोधपुर की पांचवीं महिला जिला प्रमुख बनीं प्रमिला

प्रमिला चौधरी जोधपुर जिला परिषद की पांचवीं महिला जिला प्रमुख बनी हैं। उनसे पहले मुन्नी देवी गोदारा, अमिता चौधरी, दुर्गा देवी बलाई और लीला मदेरणा इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

अब गुरुवार को होगा उप जिला प्रमुख का चुनाव

जिला प्रमुख के निर्वाचन के बाद अब सभी की निगाहें गुरुवार यानी 26 नवंबर को होने वाले उप जिला प्रमुख के चुनाव पर टिकी हैं। इसके लिए सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोपहर एक बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।