25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / Balotra Zila Pramukh: बालोतरा में 1 वोट से BJP की सुशीला देवी बनीं पहली जिला प्रमुख, RLP में क्रॉस वोटिंग से पलटा चुनावी गणित

Balotra Zila Pramukh: बालोतरा में 1 वोट से BJP की सुशीला देवी बनीं पहली जिला प्रमुख, RLP में क्रॉस वोटिंग से पलटा चुनावी गणित

बालोतरा जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की सुशीला देवी ने कांग्रेस के फुलाराम को एक वोट से हराया। आरएलपी के सात सदस्यों में क्रॉस वोटिंग से चुनावी गणित पलट गया। सुशीला को 16 और फुलाराम को 15 वोट मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 25 Nov 2026, 5:59 PM IST

sushila devi balotra zila pramukh

Sushila Devi Balotra Zila Pramukh (Patrika Photo)

Balotra Zila Pramukh Election Result 2026: बालोतरा जिले में जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी ने कांग्रेस के फुलाराम को महज एक वोट से हराकर इतिहास रच दिया। सुशीला देवी बालोतरा जिले की पहली जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। उन्हें 16 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी फुलाराम के पक्ष में 15 मत पड़े। चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सदस्यों की क्रॉस वोटिंग ने निर्णायक भूमिका निभाई।

भाजपा और कांग्रेस के पास थीं बराबर सीटें

बालोतरा जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस ने 12-12 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि आरएलपी के खाते में सात सीटें आई थीं। किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं होने के कारण जिला प्रमुख चुनाव में आरएलपी किंगमेकर की भूमिका में थी। बहुमत के लिए 16 सदस्यों के समर्थन की जरूरत थी।

आरएलपी के सात सदस्यों ने पलटा चुनावी गणित

जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार सुबह से ही राजनीतिक हलचल तेज रही। दिनभर चले सियासी घटनाक्रम के बीच भाजपा और कांग्रेस के 12-12 सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद आरएलपी के सात सदस्य मतदान करने पहुंचे। आरएलपी के सदस्यों में एकजुटता नहीं दिखी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार चार सदस्यों ने भाजपा और तीन सदस्यों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। इसके चलते भाजपा ने एक वोट से जीत हासिल कर ली।

सामान्य महिला सीट से जीती थीं सुशीला देवी

बालोतरा में जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित है। भाजपा की सुशीला देवी ने धोरीमन्ना क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड संख्या 16 से सामान्य महिला सीट पर चुनाव जीता था। अब जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित होकर उन्होंने जिले की पहली जिला प्रमुख बनने का गौरव हासिल किया है।

बालोतरा जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम

प्रत्याशीपार्टीप्राप्त मतपरिणाम
सुशीला देवीभाजपा16विजयी
फुलारामकांग्रेस15पराजित

बालोतरा जिला परिषद में पार्टीवार सीटों की स्थिति

31 सीटें

बहुमत का आंकड़ा : 16

भाजपा

12 सीटें

कांग्रेस

12 सीटें

आरएलपी

7 सीटें

बालोतरा जिला परिषद चुनाव 2026 : सभी 31 विजेता सदस्यों की सूची

वार्ड संख्यानिर्वाचित सदस्यपार्टीजीत का अंतर
1पप्पु रामआरएलपी376
2घमण्डारामआरएलपी4,589
3ममता कंवरभाजपा393
4निरमाकांग्रेस2,353
5श्रवणकांग्रेस37
6मुकनारामभाजपा3,067
7सुगनकांग्रेस214
8शंकरारामभाजपा1,975
9पुष्पाआरएलपी396
10कान्ताभाजपा234
11थाना रामआरएलपी1,389
12नरपत कुमारआरएलपी1,286
13छगना रामभाजपा1,820
14जीवा रामभाजपा3,776
15अणसीआरएलपी10,183
16सुशीलाभाजपा2,850
17रामेश्वरीभाजपा2,764
18उर्मिला कंवर तंवरकांग्रेस604
19निता देवीभाजपा338
20नाथारामकांग्रेस670
21गरिमा राजपुरोहितकांग्रेस3,946
22अगरी देवीकांग्रेस2,061
23फुलारामकांग्रेस1,045
24मोरी देवीभाजपा450
25मेथीकांग्रेस1,621
26श्रवण सिंहकांग्रेस1,396
27पारस कंवरभाजपा774
28थान सिंहआरएलपी3,822
29जसारामभाजपा1,024
30हेमन्त कुमारकांग्रेस832
31रसीदाकांग्रेस7,211

जिला परिषद चुनाव में 16 महिलाएं जीतीं

बालोतरा जिला परिषद के 31 निर्वाचित सदस्यों में 16 महिलाएं और 15 पुरुष हैं। वार्ड संख्या 15 से आरएलपी की अणसी ने सर्वाधिक 10,183 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं, वार्ड संख्या पांच से कांग्रेस के श्रवण महज 37 मतों से विजयी हुए थे। NetaKit

बालोतरा के पहले जिला प्रमुख से अब तक की सूची

वर्षजिला प्रमुखपार्टी
2026सुशीला देवीभाजपा

राजस्थान में अब तक चुने गए जिला प्रमुखों की सूची

जिलानवनिर्वाचित जिला प्रमुखपार्टी
बालोतरासुशीला देवीभाजपा
झालावाड़वर्षा झालाभाजपा
प्रतापगढ़हकरी देवी मीणाभाजपा
बूंदीहंसा गुर्जरकांग्रेस
भीलवाड़ाकैलाश मीणाकांग्रेस
जैसलमेरसंतोष कुमारीकांग्रेस
दौसाबीना बैरवाकांग्रेस
सवाई माधोपुरआशा देवी बैरवाकांग्रेस
फलोदीयशवंत कंवरकांग्रेस
चित्तौड़गढ़रतनी देवीकांग्रेस

जैसलमेर, दौसा, सवाई माधोपुर और फलोदी में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।