25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bundi / Bundi Zila Pramukh: बूंदी जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की हंसा गुर्जर की बड़ी जीत, क्रॉस वोटिंग के बावजूद BJP को 13 वोटों से हराया

Bundi Zila Pramukh: बूंदी जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की हंसा गुर्जर की बड़ी जीत, क्रॉस वोटिंग के बावजूद BJP को 13 वोटों से हराया

बूंदी में कांग्रेस की हंसा गुर्जर ने भाजपा के मनीष सैनी को 13 वोटों से हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया। हंसा को 20 और मनीष को 7 वोट मिले। कांग्रेस के एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 25 Nov 2026, 5:36 PM IST

Hansa GurjarBundi Zila Pramukh

Hansa GurjarBundi Zila Pramukh (Patrika Photo)

Bundi Zila Pramukh Election Result 2026: बूंदी जिले में जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस की हंसा गुर्जर ने भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के पुत्र मनीष सैनी को 13 वोटों से हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। हंसा गुर्जर को 20 वोट मिले, जबकि मनीष सैनी के खाते में 7 वोट आए। इस जीत के साथ ही बूंदी जिला परिषद के 66 साल के इतिहास में चौथी बार किसी महिला की जिला प्रमुख के रूप में ताजपोशी हुई है।

सुबह नामांकन, शाम को जारी हुआ परिणाम

बूंदी जिला परिषद के सभागार में बुधवार सुबह 10 बजे से जिला प्रमुख के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस की ओर से हंसा गुर्जर और भाजपा की ओर से मनीष सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 3 बजे मतदान शुरू हुआ। शाम करीब 4:30 बजे चुनाव परिणाम घोषित करते हुए हंसा गुर्जर को जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया।

कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग से मची खलबली

बूंदी की 27 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के पास 21 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत था। हालांकि, जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग कर दी। इसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी को 20 वोट ही मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 7 वोट पड़े। क्रॉस वोटिंग की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई। हालांकि, इसका चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा।

भाजपा सदस्यों की एंट्री को लेकर विवाद

मतदान के दौरान भाजपा के जिला परिषद सदस्यों को दूसरे गेट से प्रवेश दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई। कांग्रेस ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस घटनाक्रम को लेकर चुनाव के दौरान सियासी माहौल भी गरमाया रहा।

कौन हैं नवनिर्वाचित जिला प्रमुख हंसा गुर्जर?

28 वर्षीय हंसा गुर्जर हिंडोली क्षेत्र की चेता ग्राम पंचायत के गुर्जरों का बरड़ा गांव की निवासी हैं। उनका जन्म 9 जून 1998 को रेण में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने एमए और बीएड तक शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 2019 में उनका विवाह चेता के पूर्व सरपंच ग्यारसी लाल गुर्जर के पुत्र भोला शंकर गुर्जर से हुआ था। हंसा गृहिणी हैं और उनकी एक बेटी है।

विधायक अशोक चांदना से परिवार का जुड़ाव

हंसा गुर्जर के परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी रही है। उनके पति भोला शंकर गुर्जर चेता ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। उनके परिवार का हिंडोली विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना से सीधा जुड़ाव है। अब हंसा गुर्जर जिला प्रमुख के रूप में बूंदी जिले की पंचायतीराज व्यवस्था की कमान संभालेंगी।

बूंदी जिला परिषद के वार्डवार विजेता प्रत्याशी

वार्ड संख्याविजेता प्रत्याशी
1आशा कुमारी (कांग्रेस)
2भानु प्रताप (कांग्रेस)
3नुपुर तंवर (कांग्रेस)
4राधेश्याम मीणा (कांग्रेस)
5चाँद कंवर (भाजपा)
6फुलंता (भाजपा)
7प्रेम बाई (कांग्रेस)
8उच्छबलाल (कांग्रेस)
9बिन्टू (भाजपा)
10गुड्डी बाई (कांग्रेस)
11चन्द्रकला (कांग्रेस)
12सोहन लाल (कांग्रेस)
13राणी (कांग्रेस)
14जानकारी उपलब्ध नहीं
15जानकारी उपलब्ध नहीं
16सीताराम (कांग्रेस)
17कन्हैया लाल मीना (भाजपा)
18बच्छराज (कांग्रेस)
19कंचन बाई (भाजपा)
20मनीष कुमार सैनी (भाजपा)
21हंसा गुर्जर (कांग्रेस)
22हर्ष धाभाई (कांग्रेस)
23ललिता कुमारी (कांग्रेस)
24कान्ता (कांग्रेस)
25मोजीराम गुर्जर (कांग्रेस)
26रामनारायण (कांग्रेस)
27जानकारी उपलब्ध नहीं