25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sawai Madhopur / सवाई माधोपुर में कांग्रेस की आशा बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित, भाजपा ने नहीं भरा नामांकन

सवाई माधोपुर में कांग्रेस की आशा बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित, भाजपा ने नहीं भरा नामांकन

सवाई माधोपुर जिले में कांग्रेस की आशा बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। भाजपा की ओर से कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं भर सका। कांग्रेस ने जिला परिषद की 31 में से 26 सीटें जीती थीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 25 Nov 2026, 12:36 PM IST

congress asha bairwa elected unopposed

आशा बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित (पत्रिका फोटो)

Sawai Madhopur Asha Bairwa Elected District Chief: सवाई माधोपुर जिला प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कांग्रेस की आशा बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की ओर से आशा बैरवा ने जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा।

बता दें कि भाजपा की ओर से भी कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा। निर्वाचन के दौरान विधायक रामकेश मीणा, इंदिरा मीणा, पूर्व विधायक दानिश अबरार और अशोक बैरवा मौजूद रहे। कांग्रेस ने जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से 26 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। आशा बैरवा के निर्विरोध निर्वाचन से कांग्रेस में खुशी का माहौल है।

सवाई माधोपुर के जिला प्रमुखों की सूची

क्रमजिला प्रमुख का नामकार्यकाल / अवधिपार्टी / विवरण
1नत्थू सिंह मीणालगभग 26 वर्षकांग्रेस; जिले के पहले जिला प्रमुख और सबसे लंबे कार्यकाल वाले जिला प्रमुख
2राजकुमारी जाटव1995–1997 (लगभग)कांग्रेस; करौली जिला अलग होने पर वहां की प्रथम जिला प्रमुख बनीं
3सीमा बैरवा1997–2000करौली जिला अलग बनने के बाद शेष कार्यकाल संभाला
4पृथ्वीराज मीणा12 फरवरी 2000 – जनवरी 2003भाजपा
5पंखीलाल मीणा17 जनवरी 2003 – 14 अगस्त 2003कांग्रेस; पृथ्वीराज मीणा के निलंबन के दौरान पद संभाला
6पृथ्वीराज मीणाअगस्त 2003 – 10 फरवरी 2005भाजपा; दूसरी बार जिला प्रमुख बने
7प्रहलाद मथुरिया10 फरवरी 2005 – 10 फरवरी 2010भाजपा; सामान्य वर्ग से जिला प्रमुख बने
8सुनीता गुर्जर2010–2015भाजपा
9विनीता मीणा2015–2020/2021कांग्रेस
10सुदामा देवी मीणासितंबर 2021–2026कांग्रेस
11आशा बैरवा25 नवंबर 2026–वर्तमानकांग्रेस; निर्विरोध निर्वाचित