25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Live Blog / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Zila Pramukh Election Live: 37 जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव आज, कई जिलों में कांग्रेस-भाजपा के कैंडिडेट घोषित

Rajasthan Zila Pramukh Election Live: 37 जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव आज, कई जिलों में कांग्रेस-भाजपा के कैंडिडेट घोषित

Rajasthan Zila Pramukh Election 2026: राजस्थान के 37 जिलों में आज जिला प्रमुख के चुनाव होंगे। इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 25 Nov 2026, 10:20 AM IST

Rajasthan Zila Pramukh Election Live
Rajasthan Zila Pramukh Election Live

जयपुर। राजस्थान के 37 जिलों में आज जिला प्रमुख के चुनाव होंगे। इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जयपुर में कांग्रेस ने जिला प्रमुख पद के लिए यशवीर सूरा को प्रत्याशी घोषित किया है। सूरा जयपुर जिला परिषद के वार्ड संख्या 28 से निर्वाचित सदस्य हैं। वहीं, भाजपा ने वार्ड संख्या 22 से निर्वाचित राजेश गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में से 23 में कांग्रेस और 5 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि नागौर में आरएलपी को बहुमत हासिल हुआ है। वहीं, आठ जिलों में निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के सदस्य किंगमेकर की भूमिका में हैं। भाजपा करीब एक दर्जन जिला परिषदों में अल्पमत को बहुमत में बदलने की रणनीति पर काम कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस अपने निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखने और संभावित सेंधमारी रोकने की कवायद में जुटी है।

25 Nov 2026, 10:16 AM IST

Pali Zila Pramukh Election 2026: कलक्ट्रेट परिसर की तरफ सभी वाहनों का प्रवेश निषेध

पाली में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट परिसर की तरफ सभी वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। सुबह 10:00 बजे जिला प्रमुख के लिए बैठक प्रारंभ होने का समय था, लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी के प्रत्याशी या सदस्य यहां पर नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा आवेदन लेकर गए हैं। वहीं, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी अभी यहां पर आवेदन लेने के लिए पहुंचे हैं।

25 Nov 2026, 10:09 AM IST

Ajmer Zila Pramukh Election 2026: अजमेर में जिला प्रमुख के लिए भाजपा-कांग्रेस ने खोले पत्ते

अजमेर में जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पूजा भंसाली को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने दशरथ कंवर को चुनाव मैदान में उतारा है। पूजा भंसाली भाजपा नेता अमित भंसाली की पत्नी हैं। दोनों दलों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सियासी मुकाबला तेज हो गया है।

25 Nov 2026, 10:05 AM IST

Phalodi Zila Pramukh Election 2026: फलोदी में कांग्रेस ने यशवंत कंवर को बनाया जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी

फलोदी जिला परिषद में जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कुम्भसिंह पातावत की पुत्रवधू यशवंत कंवर को जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है।

25 Nov 2026, 10:03 AM IST

Udaipur Zila Pramukh Election 2026: उदयपुर में जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए दो झाला आमने-सामने

उदयपुर में जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने झाला समाज के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने देहात कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने विधानसभा चुनाव में वल्लभनगर से प्रत्याशी रहे हिम्मतसिंह झाला पर दांव खेला है। ऐसे में जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए लालसिंह झाला और हिम्मतसिंह झाला के बीच मुकाबला होगा।

25 Nov 2026, 10:00 AM IST

Jaipur Zila Pramukh Election 2026: जयपुर में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस ने जयपुर जिला प्रमुख पद के लिए यशवीर सूरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने बुधवार सुबह उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। सूरा जयपुर जिला परिषद के वार्ड संख्या 28 से निर्वाचित सदस्य हैं। वे यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, भाजपा ने वार्ड संख्या 22 से निर्वाचित राजेश गुर्जर को जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में जयपुर जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए यशवीर सूरा और राजेश गुर्जर के बीच मुकाबला होगा।

25 Nov 2026, 9:57 AM IST

Rajasthan Zila Pramukh Election 2026: 27 को होंगे प्रधान के चुनाव

  • चार दिन चलेगी चुनाव प्रक्रिया
  • 25 नवंबरः जिला प्रमुख
  • 26 नवंबरः उप जिला प्रमुख
  • 27 नवंबरः प्रधान
  • 28 नवंबरः उप प्रधान

25 Nov 2026, 9:52 AM IST

Rajasthan Zila Pramukh Election Live: देर रात तक चलता रहा सियासी जोड़तोड़

पंचायत चुनाव में आज 37 जिलों में जिला प्रमुख के चुनाव होंगे। दोनों दलों में जीत के लिए सियासी जोड़तोड़ का गणित देर रात तक चलता रहा।