
Jodhpur : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan Politics : जोधपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने निकाय चुनावों में जो गुण्डागर्दी की थी, वही अभी पंचायत चुनाव में की जा रही है। भरतपुर में कांग्रेस के 18 सदस्यों को पार्टी कार्यालय में कांग्रेस से चुनाव जीतने और कांग्रेस प्रत्याशी को ही वोट देने की घोषणा करनी पड़ी थी। पुलिस बार-बार इनके पीछे जा रही है। जोधपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रक्रिया के तहत सीनियर पर्यवेक्षकों को जिलों में भेजा है। जो जीतने वाला है, उसको ही पर्यवेक्षक टिकट देने का फैसला करेंगे। दूसरे का हस्तक्षेप नहीं होगा। जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान व उप प्रधान के टिकट के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जो भी दावेदार सुबह से मिलने आ रहे हैं उन्हें समझाया जा रहा है कि जिसके पक्ष में प्रत्याशी हैं, उनको टिकट मिलेगा। जिला प्रमुख पद पर जीतने के सवाल पर पूर्व सीएम गहलोत ने उम्मीद जताई कि भाजपा के बेईमानी करने के बावजूद कांग्रेस जिला प्रमुख बनाएगी। जनता ने बहुत बड़ा बहुमत दिया है। अब भी कोई बदमाशी करेगा तो जनता माफ नहीं करेगी।
ईवीएम से बहुमत मिलने के सवाल के जवाब में पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि यह ईवीएम दूसरी है। इनमें वीवीपेट भी नहीं था। जनता का विश्वास बना रहना चाहिए। अमरीका में पहले ईवीएम थी। अब बैलेट पेपर आ गए हैं तो भारत में क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट भाजपा नेता गए थे और सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपेट लगाने के आदेश दिए थे। इसका मतलब सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया कि छेड़छाड़ संभव है।
अशोक गहलोत ने कहा कि जनता का मशीनों से विश्वास उठ गया है। मान लीजिए मशीनें ठीक काम कर रही होंगी। गहलोत ने कहा कि ऐसा लोग कहते हैं कि जब आप जीतते हो तो चुप रहते हो और जब हारते हो तो कहते हो कि ईवीएम ने हरा दिया। तो लोगों में आशंका है कि कहीं बीजेपी वाले तो कांग्रेस को नहीं जीता देते हैं। जिससे कि हम बड़ी बेईमानी कर सकें। इसका समाधान होना आवश्यक है।
परिसीमन की तैयारी व बिल लाने संबंधी सवाल के जवाब में पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग की थी। तोड़-फोड़कर सरकारें गिराईं थी। अब सीटें बढ़ाने का एक्ट पास नहीं हो रहा है तो भाजपा का प्रयास है कि हॉर्स ट्रेडिंग कैसे करें? आठ सौ से साढ़े आठ सौ सीटें करने और परिसीमन का फैसला होने जा रहा है, लेकिन सभी पार्टी की मीटिंग नहीं बुलाई जा रही है।
पत्रकार के एक सवाल कि आपने कहा था कि आलाकमान चाहे तो मैं मुख्यमंत्री बनने को तैयार हूं, मैं हिपोक्रेट नहीं हूं। इस बयान के क्या मायने हैं? इस पर अशोक गहलोत ने कहा कि ये मैं दो-तीन साल से बोल रहा हूं। ये मीडिया का काम है। मैंने जो बोला है या मैं जो बोलता हूं, उसे आप खुद डिकोड कर लीजिए।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
24 Nov 2026, 9:30 PM IST
Published on:
24 Nov 2026, 9:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़




