23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / जोधपुर में विदेशी युवतियां कर रही थीं अनैतिक काम, पुलिस रेड में हुआ नेटवर्क का खुलासा; होटल संचालक हिरासत में

जोधपुर में विदेशी युवतियां कर रही थीं अनैतिक काम, पुलिस रेड में हुआ नेटवर्क का खुलासा; होटल संचालक हिरासत में

जोधपुर के एक होटल में सीएसटी (CST) ने छापा मारकर संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से थाईलैंड की 7 युवतियों को दस्तयाब किया, जिनके वीजा और जरूरी दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 23 Nov 2026, 2:17 PM IST

7 Thailand women detained Jodhpur

जोधपुर पुलिस टीम ने होटल में की कार्रवाई (Photo-Patrika)

जोधपुर. कमिश्नरेट स्पेशल टीम (सीएसटी) ने जोधपुर शहर के एक होटल में बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां चल रही संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी के दौरान मौके से थाईलैंड की रहने वाली 7 विदेशी युवतियों को दस्तयाब किया है। इसके साथ ही होटल के संचालक अनिल माहेश्वरी को भी पुलिस टीम ने मौके से डिटेन कर लिया है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के तुरंत बाद पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

वीजा दस्तावेजों में मिली भारी गड़बड़ी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में विदेशी नागरिकों को होटल में ठहराने के नियमों के गंभीर उल्लंघन की बात सामने आई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, मौके से दस्तयाब की गई थाईलैंड की युवतियों के पास भारत में ठहरने के लिए वैध वीजा से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा, किसी भी विदेशी नागरिक को होटल में ठहराने के लिए जो जरूरी ईसी (EC) फॉर्म भरना अनिवार्य होता है, वह भी होटल में भरा हुआ नहीं मिला।

इतना ही नहीं, जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि होटल संचालक ने इन विदेशी युवतियों को अपने होटल में ठहराने की जानकारी नियमानुसार इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को नहीं दी थी। पुलिस अब कागजातों में हुई इन सभी गड़बड़ियों और नियमों की अनदेखी को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है।

होटल संचालक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने थाईलैंड की सात युवतियों को डिटेन करने के साथ ही मौके से 6 अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जगदीश, संदीप प्रजापत, अनिल, मनोज, प्रभुलाल और हनुमान को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, दस्तयाब की गई थाईलैंड की सातों युवतियों को पुलिस की ओर से नियमानुसार सखी सेंटर भेजा जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जोधपुर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना की ओर से की जा रही है। पुलिस की टीम होटल में संचालित हो रही गतिविधियों और विदेशी युवतियों से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।