25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / Sirohi Zila Pramukh: सिरोही में कांग्रेस का दबदबा, 17 वोटों से जीतकर गुमान सिंह देवड़ा बने जिला प्रमुख, BJP को मिले सिर्फ 5 वोट

Sirohi Zila Pramukh: सिरोही में कांग्रेस का दबदबा, 17 वोटों से जीतकर गुमान सिंह देवड़ा बने जिला प्रमुख, BJP को मिले सिर्फ 5 वोट

सिरोही में कांग्रेस के गुमान सिंह देवड़ा जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा के गंगा सिंह को 17 मतों से हराया। देवड़ा को 22 और गंगा सिंह को 5 वोट मिले। जीत से कांग्रेस खेमे में उत्साह है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 25 Nov 2026, 6:11 PM IST

Guman Singh Deora Sirohi Zila Pramukh

Guman Singh Deora Sirohi Zila Pramukh (Patrika Photo)

Sirohi Zila Pramukh Election Result 2026: राजस्थान के सिरोही जिले में पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जिला प्रमुख पद पर भी कब्जा जमा लिया है। बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के गुमान सिंह देवड़ा ने भाजपा के गंगा सिंह को 17 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मतदान में देवड़ा को 22 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में महज 5 वोट आए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सिरोही जिला परिषद सभागार स्थित डीआरडीए हॉल में बुधवार को जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। कांग्रेस की ओर से गुमान सिंह देवड़ा और भाजपा की ओर से गंगा सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। जिला परिषद में कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत के चलते देवड़ा की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी।

जिला परिषद की 27 में से 22 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

सिरोही जिला परिषद की कुल 27 सीटों में से कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को पांच सीटों पर संतोष करना पड़ा था। जिला प्रमुख बनने के लिए 14 सदस्यों के समर्थन की जरूरत थी। कांग्रेस के पास बहुमत से आठ सदस्य अधिक थे। जिला प्रमुख चुनाव में भी दोनों दलों को अपनी सदस्य संख्या के बराबर वोट मिले।

सिरोही जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम

उम्मीदवारपार्टीप्राप्त मतपरिणाम
गुमान सिंह देवड़ाकांग्रेस22विजयी
गंगा सिंहभाजपा5पराजित

सिरोही जिला परिषद चुनाव का वार्डवार परिणाम 2026

वार्डविजेता उम्मीदवारपार्टीप्राप्त वोट
1पाबू देवीकांग्रेस9,523
2नारायण लालकांग्रेस6,580
3स्वरूप कंवरकांग्रेस6,710
4गुमान सिंहकांग्रेस6,911
5गंगा सिंहभाजपा7,831
6नरेंद्र सिंहकांग्रेस6,574
7उकारामकांग्रेस6,327
8काना रामकांग्रेस6,435
9भावना देवीकांग्रेस8,181
10दुर्गा कुमारीभाजपा7,992
11आदित्य प्रताप सिंह देवड़ाकांग्रेस10,048
12केवारामभाजपा8,155
13ज्योति देवीकांग्रेस8,900
14लखमा रामकांग्रेस8,986
15प्रवीण कुमारकांग्रेस9,741
16कविताकांग्रेस6,097
17राधा कुमारीकांग्रेस8,976
18होमी देवीकांग्रेस7,775
19छगन लालकांग्रेस8,606
20श्याम कुंवरकांग्रेस8,857
21दिलीप कुमारभाजपा4,478
22संजय कुमारकांग्रेस7,530
23मेवा कुमारीकांग्रेस5,143
24झनु देवीभाजपा5,256
25खुशबू कुंवरकांग्रेस6,414
26मोटाराम देवासीकांग्रेस6,957
27सगुकांग्रेस11,143

सिरोही जिला परिषद में पार्टीवार स्थिति

कुल सीटें

27

बहुमत का आंकड़ा

14

कांग्रेस

22 सीटें

भाजपा

5 सीटें

वार्ड चार से जीतकर जिला प्रमुख बने देवड़ा

गुमान सिंह देवड़ा ने जिला परिषद के वार्ड संख्या चार से 6,911 वोट हासिल कर 1,236 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं, भाजपा के जिला प्रमुख प्रत्याशी गंगा सिंह ने वार्ड संख्या पांच से 7,831 वोट हासिल कर 1,859 मतों से जीत दर्ज की थी। अब जिला प्रमुख चुनाव में देवड़ा ने गंगा सिंह को शिकस्त दी है।

पिछली बार भाजपा के पास थी जिला प्रमुख की कुर्सी

वर्ष 2021 में सिरोही जिला परिषद में भाजपा के अर्जुनराम पुरोहित जिला प्रमुख निर्वाचित हुए थे। उस समय 21 सदस्यीय जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम को 17 और कांग्रेस के हरीश चौधरी को चार मत मिले थे। इस बार कांग्रेस ने सियासी तस्वीर बदलते हुए जिला परिषद की सत्ता भाजपा से छीन ली है।

सिरोही में पहले भी जिला प्रमुख रह चुके हैं गुमान सिंह देवड़ा

गुमान सिंह देवड़ा इससे पहले भी सिरोही के जिला प्रमुख रह चुके हैं। जिले में चंदन सिंह देवड़ा, अन्नाराम बोराणा, राकेश रावल, पायल परसरामपुरिया और अर्जुनराम पुरोहित भी जिला प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

अब उप जिला प्रमुख और प्रधान चुनाव पर नजर

जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की जीत के बाद अब सभी की नजर 26 नवंबर को होने वाले उप जिला प्रमुख चुनाव पर टिकी है। इसके बाद 27 नवंबर को पंचायत समितियों में प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव होंगे। सिरोही जिला परिषद में कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत के चलते उप जिला प्रमुख पद पर भी पार्टी की दावेदारी मजबूत है।