राजनीतिक जानकारों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में जनसुनवाई का अभाव, प्रशासनिक स्तर पर आमजन के काम नहीं होना, जमीनी -सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी, अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की अनदेखी, विकास कार्यों के प्रति उदासीनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपेक्षित तवज्जो नहीं मिलना हार के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। जनता की नाराजगी धीरे-धीरे बढ़ती रही, लेकिन संगठन और जनप्रतिनिधि समय रहते इसका आकलन नहीं कर पाए। नतीजतन पंचायतीराज चुनाव में जिला परिषद से लेकर पंचायत समिति तक पार्टी पिछड़ गई।