20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / Sirohi Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: सिरोही जिला परिषद, पंचायत समितियों की वोटों की गिनती शुरू, जानें ताजा अपडेट

Sirohi Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: सिरोही जिला परिषद, पंचायत समितियों की वोटों की गिनती शुरू, जानें ताजा अपडेट

Sirohi Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: सिरोही जिला परिषद के 27 वार्ड और 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन सिरोही में जारी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 20 Nov 2026, 10:26 AM IST

sirohi panchayat chunav 2026

AI Image

सिरोही @ पत्रिका. पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले की जिला परिषद और 8 पंचायत समितियों के सदस्यों के भाग्य का फैसला आज होगा। सिरोही जिला परिषद के 27 वार्ड और 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन सिरोही में जारी है। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं।

पहले पंचायत समिति, फिर जिला परिषद की गणना

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर के अनुसार मतगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना की जाएगी। सभी पंचायत समितियों के परिणाम घोषित होने के बाद दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों की अभ्यर्थीवार मतगणना होगी। मतगणना के लिए अलग-अलग कमरों में व्यवस्थाएं की गई हैं।

इन कमरों में होगी मतगणना

पंचायत समिति सिरोही के लिए कमरा नंबर 17, कालंद्री के लिए 16, आबूरोड के लिए एन-1, शिवगंज के लिए एन-2, पिंडवाड़ा के लिए 10, भावरी के लिए 11, मंडार के लिए एन-3 तथा रेवदर के लिए कमरा नंबर 22 निर्धारित किया गया है। सिरोही, कालंद्री, आबूरोड, शिवगंज, मंडार और रेवदर में छह-छह टेबल लगाई जाएंगी। वहीं पिंडवाड़ा में आठ और भावरी में नौ टेबल पर मतगणना होगी।

प्रवेश और पार्किंग की अलग व्यवस्था

मतगणना अभिकर्ता, निर्वाचन अभिकर्ता और प्रत्याशियों के लिए जेल चौराहे से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। उनके वाहनों की पार्किंग का आगे स्थान निर्धारित किया गया है। विद्यालय भवन के बाहर टेंट में बैठने की व्यवस्था भी की गई है। संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना शुरू होने पर सूचना मिलने के बाद अभिकर्ता हॉल के बाहर बने छोटे दरवाजे से मतगणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं मतगणना में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी विद्यालय के मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे और उनके वाहनों की पार्किंग विद्यालय के सामने स्थित खेल मैदान में रहेगी।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के लिए सामान्य व्यवस्था, लेखा, वाहन, कंप्यूटर कक्ष, चिकित्सा दल, मीडिया कक्ष और कानून व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। मतगणना परिसर और उसके बाहर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। उपखंड मजिस्ट्रेट सिरोही को परिसर के अंदर तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सिरोही को परिसर के बाहर की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख और प्रधान के चुनाव 25 से 28 तक

सदस्यों के परिणाम आने के बाद जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का 26 नवंबर, प्रधान का 27 नवंबर और उपप्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा। ऐसे में शुक्रवार को आने वाले चुनाव परिणाम जिले की आगामी पंचायतीराज राजनीति की तस्वीर तय करेंगे।

सिरोही जिला परिषद चुनाव 2026 – वार्डवार उम्मीदवारों की सूची

वार्ड नंबरआरक्षणBJP उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारअन्य उम्मीदवार
1सामान्य महिलादेवी पुरोहितपाबूदेवीसंतोष देवी (RLP)
2सामान्यछगनलाल पटेलनारायणलालभरत कुमार (BAP), नारायणलाल (निर्दलीय), प्रताप (BSP)
3सामान्य महिलासोनू देवी रावलस्वरूप कंवरगुड़िया कुमारी (निर्दलीय)
4सामान्यगणपत सिंह राठौड़गुमान सिंहपरबत (BSP)
5सामान्यगंगासिंहगुमान सिंहगजेंद्र (निर्दलीय), शंकरलाल (BSP)
6सामान्यनारायणलालनरेंद्र सिंह—
7OBCकेरारामउकाराम—
8SCपूरारामकानारामभंवरदास, प्रवीण कुमार (निर्दलीय)
9SC महिलाआरती कुमारीभावना देवी—
10सामान्य महिलादुर्गा कुमारीगंगा देवीदक्ष कुमारी (निर्दलीय)
11सामान्यसुजान सिंहआदित्य प्रताप सिंह देवड़ाभालाराम (RLP), कानाराम कलबी (निर्दलीय)
12SCकेवारामनागपुरी—
13SC महिलारेखादेवीज्योति देवी—
14STशंभूसिंहलखमारामसाकिया राम (BAP)
15STरामलालप्रवीण कुमार—
16ST महिलाथावरीकविताचंपा (BAP)
17ST महिलाअनीताराधा कुमारीसविता देवी (BAP)
18ST महिलागंगा देवीहोमी देवीभूरी देवी (BAP)
19STसुरमारामछगनलालभवाराम (BAP)
20सामान्य महिलाकोमल देवड़ाश्याम कंवरअंशु वशिष्ठ, जमना (निर्दलीय), ममता (BAP)
21सामान्यदिलीप कुमारपुखराज गहलोतअमराराम (BAP), अंकुर कुमार रावल, जब्बर सिंह, जितेंद्र सिंह, विवेक पाल सिंह (निर्दलीय)
22STदुर्गारामसंजय कुमारभंवरलाल (BAP), दलपत राम (BSP), कपुराराम मीणा (निर्दलीय)
23ST महिलाजामी बाईमेवा कुमारीजगी कुमारी (BSP), तारा देवी (BAP)
24सामान्य महिलाझानू देवीलाड कंवरहंजा (निर्दलीय)
25सामान्य महिलागुनेश कंवरखुशबू कंवर—
26सामान्यअमर सिंहमोतीराम देवासी—
27सामान्य महिलाचंपाबाईसगु—

सिरोही जिले की पंचायत समितियां एवं वार्डों की सूची – 2026

सिरोही जिले में कुल 8 पंचायत समितियां और 146 पंचायत समिति वार्ड हैं।

क्र.पंचायत समिति का नामकुल वार्डवार्ड नंबर
1आबूरोड231 से 23
2भावरी191 से 19
3कालंदरी151 से 15
4मंडार151 से 15
5पिण्डवाड़ा191 से 19
6रेवदर211 से 21
7शिवगंज191 से 19
8सिरोही151 से 15
कुल146

1. सिरोही पंचायत समिति – वार्डवार उम्मीदवार

वार्डउम्मीदवार का नामपार्टी
1गणपत सिंहभाजपा
1गोपाल कुमारभारत आदिवासी पार्टी
1हिम्मतमलनिर्दलीय
1भरत कुमारकांग्रेस
2देवारामनिर्दलीय
2मोहनसिंहकांग्रेस
2भवानी सिंहभाजपा
3संजना कुंवरकांग्रेस
3कविता कुमारीभाजपा
4देवीकांग्रेस
4हिमांशी राजपुरोहितनिर्दलीय
4बेब कुंवरभाजपा
5सेजल सोलंकीभाजपा
5कान्ताकांग्रेस
6कुकी देवीकांग्रेस
6गेरीभाजपा
7प्रेमारामभाजपा
7निलेशनिर्दलीय
7कानारामकांग्रेस
8मंगाराम भीलकांग्रेस
8पुनारामभाजपा
9अर्जुनराम मेघवालभाजपा
9गोमारामकांग्रेस
9बदाराम मेघवालनिर्दलीय
10डुंगा रामकांग्रेस
10हिरारामभाजपा
11बाबूलाल प्रजापतभाजपा
11बेबी कुंवरकांग्रेस
11ओटारामबसपा
11युवराज परमारनिर्दलीय
11संजय रावलनिर्दलीय
11मोहम्मद अलीनिर्दलीय
12वजारामकांग्रेस
12राजेन्द्र कुमारनिर्दलीय
12गोपाल देवासीभाजपा
13चन्दाभाजपा
13कमला देवीकांग्रेस
14अंजनाकांग्रेस
14पुष्पा देवीभाजपा
15चेतनाभाजपा
15भावनाभारत आदिवासी पार्टी
15शान्ति देवीनिर्दलीय
15नेहाकांग्रेस

2. मंडार पंचायत समिति – वार्डवार उम्मीदवार

वार्डउम्मीदवार का नामपार्टी
1लक्ष्मी देवीभाजपा
1हेमलता कंवरकांग्रेस
2हरीरामनिर्दलीय
2रमेश कुमारकांग्रेस
2नटवर लालभाजपा
3सान्ता बाईभाजपा
3संगीतादेवीकांग्रेस
4प्रकाशकांग्रेस
4प्रकाश कुमारभाजपा
5वर्षा देवीभाजपा
5सवीतादेवीकांग्रेस
6माना रामकांग्रेस
6शान्ति लालभाजपा
6महेश कुमारनिर्दलीय
7खुशबू जोशीभाजपा
7ओबू देवीकांग्रेस
8शिल्पा कुमारीकांग्रेस
8अमीया देवीभाजपा
9लाली बाईभाजपा
9मगदू देवीकांग्रेस
9लक्ष्मी देवीनिर्दलीय
10कालारामकांग्रेस
10प्रभुरामभाजपा
11ईश्वर लालभाजपा
11खेमा रामकांग्रेस
11मुकेश कुमारनिर्दलीय
12कान्तिलालनिर्दलीय
12कृष्णवीर सिंहकांग्रेस
12भीखा रामभाजपा
13अमृत लालभाजपा
13गणेश रामकांग्रेस
13पंकज कुमारनिर्दलीय
14देवारामकांग्रेस
14गणेशा रामभाजपा
15अरुणा देवीभाजपा
15गुड़िया कंवरकांग्रेस
15पारसकुँवरनिर्दलीय

राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव अपडेट 2026 के लिए यहाँ क्लिक करे

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 जिला स्तर (District-wise) परिणाम देखें।