Sirohi Crime: राजस्थान के सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के मालगांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मुंबई से दीपावली मनाने गांव लौटे लक्ष्मण घांची पर बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल लक्ष्मण को परिजन आबूरोड अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी मां भी घायल हो गई, जबकि सात माह की गर्भवती पत्नी को हमलावरों ने धक्का देकर अलग कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।