2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sirohi Fire: बंद कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 12 लाख से अधिक का नुकसान

सिरोही जिले के रेवदर में सोमवार दोपहर बंद पड़े कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। हादसे में 7-8 लाख रुपए का कबाड़ स्टॉक और 3-4 लाख रुपए की मशीनें जल गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 2 Nov 2026, 8:11 PM IST

Sirohi Fire

Sirohi Fire: आग लगने के बाद जुटे लोग (फोटो-पत्रिका)

सिरोही। जिले के रेवदर कस्बे में सोमवार दोपहर एक बंद कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम से उठती लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। आगजनी में गोदाम में रखा कबाड़ का स्टॉक और मशीनें जलकर राख हो गईं। गोदाम मालिक के अनुसार, इस घटना में करीब 11 से 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों और मकानों तक नहीं पहुंची।

घटना जीरावल चौराहे के पास पुराने आवाड़ा रोड की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक गोदाम से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खास बात यह है कि संबंधित गोदाम पिछले चार-पांच महीने से बंद पड़ा था। ऐसे में आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

डेढ़ घंटे तक चला आग बुझाने का अभियान

आग की सूचना मिलते ही एसडीएम राजन लोहिया, तहसीलदार पनाराम चौधरी, पटवारी रामाराम देवासी और पुलिस दल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने के लिए निजी पानी के टैंकर भी मंगवाए। स्थानीय युवाओं और प्रशासनिक टीम ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से आसपास के क्षेत्र को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया।

स्टॉक और मशीनें जलकर राख

आग बुझने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। पटवारी रामाराम देवासी ने बताया कि घटनास्थल की मौका फर्द रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। गोदाम मालिक रमेश दास वैष्णव के अनुसार, आग में करीब 7 से 8 लाख रुपए का कबाड़ का स्टॉक और 3 से 4 लाख रुपए की मशीनें जल गईं। इस तरह कुल नुकसान करीब 11 से 12 लाख रुपए आंका गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह वीडियो भी देखें :

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़