26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sirohi Panchayat Election Result 2026: सिरोही की 113 पंचायतों में किसने मारी बाजी? राजेंद्र सिंह की बड़ी जीत, शोभा कंवर 4 वोटों से जीतीं

Rajasthan Sarpanch Election Result 2026: सिरोही जिले की 113 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। बड़गांव पंचायत में राजेंद्र सिंह ने 1038 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, शोभा कंवर महज 4 वोटों से जीतीं। कई पंचायतों में कड़े मुकाबले देखने को मिले।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 26 Oct 2026, 9:35 AM IST

sirohi panchayat election result 2026

सिरोही जिले के मांडाणी ग्राम पंचायत में हुए चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित उपसरपंच शक्तिसिंह के साथ मौजूद वार्ड पंच (पत्रिका फोटो)

Rajasthan Sirohi Sarpanch Election Result 2026: सिरोही पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण में जिले की चार पंचायत समितियों शिवगंज, कालंद्री, मंडार और आबूरोड की 113 ग्राम पंचायतों को नए सरपंच मिल गए। शनिवार को मतगणना के बाद देर रात तक परिणाम घोषित होते रहे। नतीजों में कहीं प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, तो कहीं मतदाताओं ने बड़े अंतर से जीत दिलाकर अपना समर्थन जताया। शिवगंज पंचायत समिति की बड़गांव ग्राम पंचायत में राजेंद्र सिंह ने 1038 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर जिले की 113 पंचायतों में सबसे बड़ी जीत हासिल की। वहीं, कालंद्री पंचायत समिति की तंवरी ग्राम पंचायत में मुकाबला बेहद करीबी रहा। यहां शोभा कंवर ने महज 4 मतों से जीत दर्ज कर सरपंच पद हासिल किया।

इन दोनों नतीजों ने चुनावी मुकाबले की तस्वीर के दो अलग-अलग रंग दिखाए। मतगणना के साथ ही परिणाम जानने के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही। जीत की घोषणा होते ही कई गांवों में समर्थकों ने खुशी जताई। प्रथम चरण के तहत चार पंचायत समितियों में सरपंचों के साथ 1069 वार्ड पंच भी चुने गए। चुनावों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह रहा।

आबूरोड: देलदर में चुनाव परिणाम को लेकर ग्रामीणों का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

निकटवर्ती देलदर गांव में शनिवार रात सरपंच पद के चुनाव परिणाम को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। उन्होंने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त, राजस्थान को ज्ञापन भेजकर चुनाव प्रक्रिया और मतगणना के संबंध में निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि सरपंच पद के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में थे।

सोमी देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। रात करीब ढाई बजे सरपंच और वार्ड पंच के नतीजे घोषित किए गए। खारिज मतों और नामांकन आवेदन रद्द करने के संबंध में जानकारी नहीं दी गई। ज्ञापन में नतीजों में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। ग्रामवासियों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने और चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने का आग्रह किया है।

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर बूथ लेवल अधिकारी निलंबित

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन कार्य में लापरवाही एवं गंभीर अनुशासनहीनता के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बूथ लेवल अधिकारी राहुल कुमार को निलंबित किया है। राहुल कुमार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, जीरावल में अध्यापक तथा विधानसभा क्षेत्र 148 रेवदर के भाग संख्या 17 के बूथ लेवल अधिकारी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय माध्यमिक, सिरोही रहेगा।

इस तरह समझें जीत का अंतर

शिवगंज पंचायत समिति

सबसे बड़ी जीत: बड़गांव में

राजेंद्र सिंह को 1527 और दिनेश कुमार को 489 मत मिले। राजेंद्र सिंह 1038 मतों से जीतकर सरपंच बने।

सबसे छोटी जीत: ओड़ा में

पवनी बाई को 392 और गीता कुमारी को 385 मत मिले। पवनी बाई 7 मतों से जीतीं।

कालंद्री पंचायत समिति

सबसे बड़ी जीत: मोहब्बतनगर में

बसी देवी को 1214 और पूजा देवी को 600 मत मिले। बसी देवी 614 मतों से विजयी रहीं।

सबसे छोटी जीत: तंवरी में

शोभा कंवर को 607 और श्याम कंवर को 603 मत मिले। शोभा कंवर 4 मतों से जीतकर सरपंच बनीं।

मंडार पंचायत समिति

सबसे बड़ी जीत: भटाना में

मगाराम को 1598 और रतनाराम को 771 मत मिले। मगाराम 827 मतों से विजयी होकर सरपंच बने।

सबसे छोटी जीत: मगरीवाड़ा में

कैलाश कंवर को 835 और इंद्रा देवी को 828 मत मिले। कैलाश कंवर 7 मतों से जीतीं।

आबूरोड पंचायत समिति

सबसे बड़ी जीत: मीहीखेड़ा में

हरकी देवी को 1068 और वनकी को 69 मत मिले। हरकी देवी 999 मतों से विजयी होकर सरपंच बनीं।

सबसे छोटी जीत: सांतपुर में

नारायणलाल को 1324 और मेवा देवी को 1317 मत मिले। नारायणलाल 7 मतों से जीतकर सरपंच बने।

चारों पंचायत समितियों में उपसरपंच के चुनाव संपन्न

पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के तहत मंडार, शिवगंज, कालंद्री और आबूरोड पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में रविवार को उपसरपंच के चुनाव संपन्न हुए। सरपंच एवं वार्ड पंचों के चुनाव के बाद हुई इस प्रक्रिया में कई ग्राम पंचायतों में निर्विरोध उपसरपंच चुने गए, जबकि कुछ पंचायतों में मतदान के जरिए चयन किया गया।

चुनाव कार्यक्रम के तहत सुबह बैठक के नोटिस जारी करने के बाद 10 बजे बैठक शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र लिए गए। इसके बाद नामांकन पत्रों की संवीक्षा कर अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई और चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। मतदान की आवश्यकता वाली पंचायतों में दोपहर 12 से 1 बजे तक वोटिंग हुई। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।

पंचायत समिति मंडार: 22 पंचायतों में सरपंच और उपसरपंच का चुनाव परिणाम

पंचायतनिर्वाचित सरपंचजीत का अंतरउपसरपंच
जालमपुराजोशना देवी43ऊषा कुंवर
रायपुररमिला देवी252नारायणलाल
धोथपुरा एमहरिराम164नरेश कुमार
मोरवाड़ाहुकमाराम244सुरेश कुमार
बांटकीर्तिलाल125अणुंड देवी
वासड़ानैनादेवी459जयंतिलाल
जैतावाड़ाधूमा बेन516पिंटू सिंह
सोरड़ागीता देवी477काकूलराम
सोनैलाबाबू बेन60जयंतिलाल
कुसमागोवर्धनलाल355दशरथ कुमार
गुंदवाड़ावीणादेवी94जेठाराम
जाम्बामेवा कुमारी212पंचम कुंवर
मादरगिरिराज सिंह71रावताराम
मेथीपुरादेवदेवी148करमाराम
भटाणामगा राम827ताराचंद
आवाड़ाजमना देवी234गोपालराम
भैलसूदशंकरलाल85हेमंत कुंवर
मयरीवाड़ाकैलाश कुंवर7गजसिंहदेवी
दरमाणागुलाबसिंह620कैलाश कुमार
रोहुआकानाराम65रमेश कुमार
निबजभवानीसिंह147गंगासिंह
बडगांवशैतान कुमार189हवा बाई

कालन्द्री: निर्वाचित सरपंच व उपसरपंच

पंचायतनिर्वाचित सरपंचजीत का अंतरउपसरपंच
आमलारीप्रकाश पुरोहित130गोविंद देवासी
बरलूटतेजा214शंकरलाल
भूतगांवभगवत सिंह76गोविंद सिंह
कुंगणीछगु कुंवर52नेपाल सिंह
हालीवाड़ापुष्पा कुंवर350खुशराज पुरोहित
जैलालक्ष्माराम194रामसिंह देवड़ा
कालन्द्रीहर्षिता डाबी251भरत सिंह
मडियाशोभा कुंवर388रतन माली
मंडवारियामाधु सिंह224दुर्गा रावल
मनोरानारायण141सुंदर देवी
मेर मांडवाड़ापेमसिंह534योगिता रावल
मोहब्बतनगरबसंतीदेवी614इन्द्रसिंह तंवर
नवाराअनेक कुंवर292कुंवराराम
सरतरासुंदर65भरत सिंह
सिलवड़रमेश460सोहन कुंवर
तंवरीशोभा कुंवर4बसु कुंवर
वराड़ासोवन देवी401शैल सिंह
देलदरमहेन्द्र कुमार289दलपत सिंह
काकेंद्राप्रकाश कुमार477गोमल चौधरी
चडुआलसुजाना कुमारी215भिखम सिंह

आबूरोड: एसटी अनारक्षित सीटों पर भी महिलाओं का दबदबा

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत आबूरोड ब्लॉक की 11 नवसृजित समेत 43 ग्राम पंचायतों में शनिवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए हुए मतदान के बाद देर रात तक परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणामों में कई रोचक तस्वीरें सामने आईं। खास बात यह रही कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला आरक्षित पंचायतों में महिलाओं ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की, वहीं एसटी अनारक्षित सीटों पर भी महिला प्रत्याशियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पांच पंचायतों में महिला प्रत्याशियों ने पुरुष प्रत्याशियों को हराकर सरपंच पद पर कब्जा जमाया।

हरकी की रिकॉर्ड जीत, नारायणलाल सबसे कम अंतर से जीते

ब्लॉक की 43 पंचायतों के परिणामों में मीहीखेड़ा पंचायत की हरकी देवी ने सरपंच पद पर सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी वनकी को 999 मतों के बड़े अंतर से हराया। इसके विपरीत, सांतपुर ग्राम पंचायत में सरपंच पद का मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। यहां प्रत्याशी नारायणलाल ने महज 7 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

इन एसटी अनारक्षित पंचायतों से महिला सरपंच निर्वाचित

उमरनी पंचायत से बबीता, गिरवर से लक्ष्मी कुमारी, जांबुड़ी से सीता, जायदरा से ममता और मूंगथला से संजू कुमारी सरपंच निर्वाचित हुईं। इनके सामने प्रतिद्वंद्वी पुरुष प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा।

21 वर्ष की सरपंच संगीता ने कहा- योजनाबद्ध विकास होगा

निकटवर्ती ग्राम पंचायत आमथला की नवनिर्वाचित 21 वर्ष 5 माह की सरपंच संगीता कुमारी गरासिया ने कहा कि वह गांव में लाइब्रेरी, शिक्षा, घर-घर नल कनेक्शन, स्वच्छता और बिजली सुविधा समेत अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। विकास कार्यों में पुरुषों के साथ महिलाओं की भूमिका भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे योजनाबद्ध तरीके से गांव का सर्वांगीण विकास हो सके। संगीता ने बीए तक शिक्षा प्राप्त की है।

ये हैं नवनिर्वाचित सरपंच

ग्राम पंचायतसरपंचअंतर
उमरसीबबीता496
आमथलासंगीता39
आबलीजीतेश खराड़ी305
बनारधीरेंद्र528
भीसासिंहगुजरी214
बहादुरपुराप्रेमाराम598
चंडेलाबाबूराम15
देलदरसोनीदेवी9
धामसराकविता281
देवतराओजी बाई147
गणकालक्ष्मीदेवी194
गिरवरलक्ष्मी कुमारी25
किकरलीरेखा कुमारी25
क्यारियाज्योतिलाल151
मुंडारामणि कुमारी684
जांबुड़ीसीता10
जायदराममता14
खड़ातग्यारसीराम132
मावलवेनुसुगराम563
मृगथलासंजू कुमारी158
मोरथलाललितलाल मीणा527
मीनवाड़ाचीनाराम170
ओरउम्मेदराम263
ओरसियाप्रकाश कुमार339
पावाहजारी देवी36
सीतापुरनारायणलाल7
सियावामधु देवी221
सुयगालाबाबूलाल खेर170
तलटीसेवना कुमारी377
उपलाखेजड़ादेवाराम384
उपलीबोरहीमाराम102
उपलागढ़जंतु कुमारी41
वासड़ाईश्वर कुमार220
तलवाड़ा का नाकापारदा358
करोटीमधु कुमारी232
मीनप्रभुराम149
चंद्रावतीखुशीराम मीणा129
बेरिगांवसीतादेवी15
महीखेड़ाहरकी देवी999
बगेरीपुनी देवी300
कुईहिना246
रेड़वाकलाअंजू कुमारी391
डेरीरेशमी603

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026