दोनों कर्मचारी शाम करीब 7:30 बजे चांदपोल बाजार स्थित एक होटल के पास पहुंचे, जहां मनीष नाम का व्यक्ति मिला। उसने टोकन नंबर बताकर 500-500 रुपए के नोटों के तीन बंडल (कुल 15 लाख रुपए) थमा दिए। कर्मचारियों ने जब रकम गिनने की बात कही, तो आरोपी ने बैंक चेस्ट की सील, पैकिंग और मौके पर भीड़ होने का हवाला देकर कहा कि नोट गिनने की जरूरत नहीं है। इस पर कर्मचारियों ने बिना गिने रकम बैग में रख ली और सिक्के सौंप दिए। पुलिस अब कॉल्स, वॉट्सऐप चैट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर गिरोह की तलाश कर रही है।