जीवन के जिस पड़ाव पर बुजुर्ग दंपती को एक-दूसरे के सहारे और साथ की सबसे ज्यादा जरूरत मानी जाती है, वहाँ जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जयपुर महानगर-प्रथम के पारिवारिक न्यायालय (क्रम-4) ने एक बुजुर्ग दंपती-71 वर्षीय पति और 76 वर्षीय पत्नी- के बीच आपसी सहमति से तलाक की डिग्री जारी कर दी है। करीब तीन दशक (30 साल) पुराने वैवाहिक रिश्ते का इस तरह कानूनी रूप से अंत होना इस समय पूरे चर्चा का विषय बना हुआ है।