10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

दिवाली पर पटाखों से राजधानी जयपुर में 171 लोग घायल होकर SMS अस्पताल पहुंचे। 94 लोगों की आंखों में चोट लगी, जबकि 77 लोग झुलस गए। गंभीर चोट के कारण 14 मरीजों की आंखों की सर्जरी करनी पड़ी। घायलों में 50 प्रतिशत तक बच्चे शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 10 Nov 2026, 7:53 PM IST

jaipur diwali firecracker injuries

जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी (फोटो-एआई)

Jaipur Diwali Firecracker Injuries: दिवाली पर आतिशबाजी की खुशियां कई परिवारों के लिए परेशानी में बदल गईं। पटाखे फोड़ने के दौरान हुए हादसों में बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े घायल होकर अस्पताल पहुंचे। सबसे ज्यादा चोट आंखों में लगी। हालात यह रहे कि गंभीर रूप से घायल 14 मरीजों की आंखों की सर्जरी करनी पड़ी। एसएमएस अस्पताल में दो दिन के दौरान पटाखों से घायल 171 मरीज पहुंचे। इनमें 94 मरीजों की आंखों में चोट लगी, जबकि 77 लोग जलने से घायल हुए। घायलों में बच्चों की भी बड़ी संख्या रही।

दो दिन में 171 घायल अस्पताल पहुंचे

एसएमएस अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, 8 नवंबर दोपहर 2 बजे से 9 नवंबर सुबह 8 बजे तक पटाखों से घायल 112 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें 61 मरीज आंखों में चोट लगने और 51 मरीज जलने से घायल हुए थे। इस दौरान 13 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। वहीं, 9 नवंबर सुबह 9 बजे से 10 नवंबर सुबह 8 बजे तक 59 घायल अस्पताल पहुंचे। इनमें 33 मरीजों की आंखों में चोट लगी थी, जबकि 26 लोग जलने से घायल हुए। इस अवधि में 7 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इस तरह दोनों दिनों में कुल 171 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें 94 आंखों में चोट और 77 जलने के मामले थे। कुल 20 मरीजों को भर्ती करना पड़ा।

आंखों में गंभीर चोट, 14 मरीजों की सर्जरी

पटाखों से आंखों में लगी चोट के कई मामले गंभीर रहे। 14 मरीजों की आंखों की सर्जरी करनी पड़ी। डॉक्टरों के अनुसार, सर्जरी कराने वाले मरीजों में करीब 50 फीसदी बच्चे हैं। आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही और सुरक्षा उपायों की अनदेखी हादसों की बड़ी वजह बनी।

हर मरीज की एक-एक आंख का ऑपरेशन

एसएमएस अस्पताल के नेत्ररोग विभाग के एचओडी डॉ. नगेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, सर्जरी कराने वाले मरीजों में 50 फीसदी तक बच्चे शामिल हैं। सभी मरीजों की एक-एक आंख का ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल, सभी मरीजों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

पटाखे से जलने पर तुरंत क्या करें?

  • जले हुए हिस्से को तुरंत करीब 20 मिनट तक ठंडे या सामान्य ठंडे बहते पानी के नीचे रखें।
  • जले हुए स्थान पर बर्फ, टूथपेस्ट, घी, तेल या कोई घरेलू लेप न लगाएं।
  • जले हुए हिस्से पर साफ, सूखी और चिपकने वाली न हो ऐसी पट्टी या कपड़ा हल्के से रखें।
  • गंभीर जलने, बड़े फफोले पड़ने या चेहरे और हाथों पर चोट लगने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।

आंख में पटाखे से चोट लगने पर ये सावधानी बरतें

  • आंख को बिल्कुल न रगड़ें और न ही उस पर दबाव डालें।
  • आंख में फंसी किसी वस्तु को खुद निकालने की कोशिश न करें।
  • आंख पर कोई घरेलू दवा या आई ड्रॉप बिना डॉक्टर की सलाह के न डालें।
  • आंख में चोट लगने, धुंधला दिखने, दर्द या खून आने पर तुरंत नेत्र विशेषज्ञ या इमरजेंसी में पहुंचें।