अशोक गहलोत ने वर्ष 2004 में यूपीए सरकार बनने के समय संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुए घटनाक्रम की यादों को ताजा करते हुए लिखा:
"आज सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' बाजार में आ गई है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री पद त्यागने की घटना का विस्तार से वर्णन किया है। सोनिया गांधी का जीवन त्याग, तपस्या और संघर्ष की ऐसी मिसाल है, जो वर्तमान भारतीय राजनीति में बहुत विरल है। प्रधानमंत्री के जिस सर्वोच्च पद पर देश की जनता, कांग्रेस पार्टी और यूपीए गठबंधन के तमाम नेता जिन्हें देखना चाहते थे, उन्होंने उसे विनम्रता से अस्वीकार कर दिया। मैं स्वयं उस दिन संसद के सेंट्रल हॉल में मौजूद था, जब यूपीए के सभी सांसद चाहते थे कि सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री बनें।'