इस पूरे प्रोजेक्ट का महत्व केवल मेट्रो का विस्तार नहीं, बल्कि शहर के परिवहन ढांचे को एक नेटवर्क के रूप में विकसित करना है। अभी जयपुर मेट्रो का परिचालन करीब 11.64 किलोमीटर के दायरे में है और औसतन 60 हजार यात्री प्रतिदिन इसका इस्तेमाल करते हैं। फेज-2 पूरा होने पर मेट्रो नेटवर्क की लंबाई करीब 41 किलोमीटर बढ़ेगी। इससे औद्योगिक क्षेत्रों, व्यावसायिक केंद्रों, चिकित्सा संस्थानों और आवासीय इलाकों के बीच आवागमन का नया विकल्प मिलेगा।