उदयपुर। कभी जिसके इशारे पर आधी दुनिया का इतिहास लिखा जाता था, वहीं महारानी विक्टोरिया आज लेकसिटी के गुलाब बाग में 'गुमनामी की सजा' काट रही हैं। सरस्वती भवन पुस्तकालय की धूल से अटी गैलरी में उपेक्षित पड़ी 10 टन वजनी संगमरमर की यह आदमकद प्रतिमा कभी मेवाड़ और ब्रिटेन के कूटनीतिक रिश्तों का सबसे चमकदार अध्याय थी।