ASI Sunil Kumar Tyagi Death: अकलेरा (झालावाड़): झालावाड़ में भवानीमंडी क्षेत्र के करावन गांव के पास बाइक असंतुलित होकर गिरने से अकलेरा थाने में तैनात एएसआई सुनील कुमार त्यागी की मौत हो गई। वे सरकारी काम से मुलजिम की तलाश में पगारिया थाना क्षेत्र जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।