10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 20 लाख कीमत के सोने-चांदी से भरे जेवरात का बैग लौटाया

Rajasthan Police News | चूरू पुलिस ने दीपावली पर पेश की मिसाल! ऑटो में छूटा 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग ढूंढकर दंपती को लौटाया। जानिए कैसे सीसीटीवी से खुला राज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 10 Nov 2026, 2:17 PM IST

churu police returns 20 lakh worth gold jewelry forgotten in auto rickshaw rajasthan

20 लाख कीमत के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया

राजस्थान पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। खबर चूरू ज़िले से है जहां ऑटो रिक्शा में गलती से छूटे करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों से भरे बैग को पुलिस ने उसके मालिक को लौटाने में अहम भूमिका निभाई। इसके लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फिर सटीक इनपुट मिलने के बाद खोये हुए बैग को खोज निकाला। इसके बाद बैग को संबंधित पीड़ित दंपती को सुरक्षित सौंप दिया। खोया हुआ 'खजाना' वापस मिलने पर दंपती ने राहत की सांस ली।

पीहर से लौटते वक्त ऑटो में ही छूट गया था जेवरात का बैग

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार घटना 7 नवंबर को चूरू जिले के सेहला गांव की है। कंचन अपने पति हरीश कुमार के साथ अपने पीहर निराधनू से ससुराल सेहला लौट रही थीं। रास्ते में ऑटो रिक्शा से उतरते समय उनका ध्यान भटक गया और आभूषणों से भरा बैग ऑटो के भीतर ही छूट गया।

जब दंपती को बैग गायब होने का अहसास हुआ, तब तक ऑटो निकल चुका था। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो रोते-बिलखते परिजनों ने फौरन चूरू की कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज से ऑटो चालक महबूब खान तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) निश्चय प्रसाद (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार और वृताधिकारी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने ऑटो के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे दर्जनों सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक महबूब खान की पहचान की और उससे संपर्क साधकर बैग को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने पूरे सामान का मिलान करवाकर करीब 20 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग पीड़ित हरीश कुमार और कंचन को सौंप दिया।

परिवार ने जताया आभार, पुलिस टीम की हो रही तारीफ

त्योहार के मौके पर अपनी जीवन भर की पूंजी और जेवरात सुरक्षित वापस मिलने पर कंचन, उनके पति हरीश कुमार और परिजनों ने चूरू पुलिस की त्वरित कार्यशैली और मुस्तैदी का दिल से आभार व्यक्त किया।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक हंसराज, सदर थाने से कांस्टेबल अमित कुमार तथा कोतवाली थाने के कांस्टेबल रोहिताश, भीम सिंह, विकास कुमार एवं पुष्पेंद्र सिंह की विशेष और सराहनीय भूमिका रही। चूरू पुलिस के इस जनसेवा के प्रति समर्पण से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।