7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर जोहड़ में मिला युवक का शव, सीने में मारी गई थी गोली

चूरू जिले में सादुलपुर क्षेत्र के सूरतपुरा गांव के पास जोहड़ में युवक का शव मिला। युवक की सीने में गोली मारकर हत्या की गई। मृतक हरियाणा के विदवान गांव का निवासी बताया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 7 Nov 2026, 3:03 PM IST

churu sadulpur youth body found in pond

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर जोहड़ में मिला युवक का शव (पत्रिका फाइल फोटो)

सादुलपुर (चूरू): हरियाणा में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसका शव राजस्थान सीमा पर फेंकने का मामला सामने आया है। युवक का शव चूरू जिले की सादुलपुर तहसील के सूरतपुरा गांव के पास एक जोहड़ में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। मृतक हरियाणा के विदवान गांव का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी रिछपाल सिंह, डीएसपी हरि सिंह और सादुलपुर थानाधिकारी राजेश सिहाग पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या हरियाणा में करने के बाद शव राजस्थान सीमा में लाकर फेंका गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।