विला और कॉटेज खरीदने के मामले को लेकर एपीओ चल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव आइएएस शिखर अग्रवाल अमरीका से जयपुर लौट आये हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़ पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे अग्रवाल ने जयपुर लौटकर कार्मिक विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। सूत्रों के मुताबिक़, शिखर अग्रवाल मंगलवार 10 नवंबर को जयपुर पहुंचे और फिर सीधे डीओपी पहुंचकर अपनी जॉइनिंग दी। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि कार्मिक विभाग ने अग्रवाल से कुछ प्रारम्भिक पूछताछ की है, जिसके जवाब की कॉपी एसीबी को भी सौंपी गई है। शिखर अग्रवाल की वापसी से एक बार फिर विला-कॉटेज खरीद मामले में उनकी भूमिका और आगामी जांच को लेकर चर्चाएं और हलचल तेज़ हो गई है।