11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

डॉ. जसवंत यादव के निधन के बाद राजस्थान विधानसभा में विधायकों की संख्या फिर 199 रह गई है। पिछले तीन साल में चौथी बार सदन में ऐसी स्थिति बनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 11 Nov 2026, 11:14 AM IST

Rajasthan Vidhan Sabha

बहरोड़ विधायक जसवंत यादव के निधन के बाद राजस्थान विधानसभा में में एक सीट खाली

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में एक बार फिर सदस्यों की संख्या 200 से घटकर 199 रह गई है। बहरोड़ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव का 8 नवंबर को लंबे समय से बीमार होने के बाद निधन हो गया। उनके निधन से विधानसभा की एक सीट खाली हो गई है। खास बात यह है कि पिछले तीन साल में चौथी बार ऐसा हुआ है, जब राजस्थान विधानसभा में विधायकों की संख्या 199 रह गई है।

राजस्थान विधानसभा का इतिहास देखें तो ऐसे मौके कम ही आए हैं, जब सभी 200 विधायक पूरे पांच साल तक एक साथ सदन का हिस्सा रहे हों। कभी किसी विधायक के निधन से सीट खाली हुई तो कभी इस्तीफे, अयोग्यता और अन्य कारणों से सदस्य संख्या घट गई।

199 सदस्यों के साथ शुरू हुई थी 16वीं विधानसभा

राजस्थान की 16वीं विधानसभा के लिए नवंबर 2023 में चुनाव हुए थे। चुनाव के दौरान ही करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था। इसके चलते वहां चुनाव स्थगित करना पड़ा। इस कारण 16वीं विधानसभा की शुरुआत 200 की जगह 199 सदस्यों के साथ हुई थी। बाद में करणपुर में उपचुनाव कराया गया, जिसमें कांग्रेस के रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने जीत दर्ज की। इसके बाद विधानसभा में सदस्यों की संख्या 200 हो गई थी।जुबेर खान के निधन और कंवरलाल की अयोग्यता से खाली हुई सीटें14 सितंबर 2024 को अलवर जिले के रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन हो गया था। इसके बाद रामगढ़ सीट पर उपचुनाव कराया गया, जिसमें भाजपा के सुखवंत सिंह ने जीत हासिल की। इससे विधानसभा में फिर से 200 विधायक हो गए।इसके बाद अंता से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा को अयोग्य ठहराए जाने के कारण उनकी सीट खाली हो गई। नवंबर 2025 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने जीत दर्ज की। इस तरह विधानसभा में एक बार फिर सदस्य संख्या 200 पहुंच गई थी। अब डॉ. जसवंत यादव के निधन के बाद यह संख्या फिर घटकर 199 हो गई है।

डॉ. जसवंत यादव को अंतिम विदाई

बहरोड़ से भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव का रविवार को जयपुर के अस्पताल में निधन हो गया। सोमवार को उनकी अंतिम यात्रा अलवर से शुरू होकर किशनगढ़बास और कोटकासिम होते हुए उनके पैतृक गांव सीलपट्टा पहुंची। उनके बेटे मोहित यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।

बता दें कि अंतिम विदाई में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत कई नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। डॉ. जसवंत यादव चार बार विधायक चुने गए थे। इसके अलावा वे एक बार अलवर लोकसभा सीट से सांसद भी रहे। राजस्थान सरकार में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी।