24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / स्पष्ट बहुमत के बावजूद रेवदर में क्यों फंसी भाजपा? प्रधान पद के चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

स्पष्ट बहुमत के बावजूद रेवदर में क्यों फंसी भाजपा? प्रधान पद के चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

प्रधान पद के चुनाव को लेकर रेवदर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि भाजपा बहुमत में हैं, लेकिन प्रधान पद पर अपनी पार्टी का कब्जा जमाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने जोड़तोड़ की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 24 Nov 2026, 1:42 PM IST

रेवदर पंचायत समिति

रेवदर पंचायत समिति, Photo- Patrika

रेवदर। सिरोही जिले की एकमात्र रेवदर पंचायत समिति में स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद प्रधान पद के चुनाव को लेकर भाजपा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। 21 सदस्यों वाली रेवदर पंचायत समिति में भाजपा के पास 11 सदस्य होने से पूर्ण बहुमत है। इसके बावजूद पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने सदस्यों को एकजुट रखने और प्रधान पद के पांच दावेदारों में से किसी एक नाम पर सहमति बनाने की है।

पार्टी को विपक्ष से ज्यादा अपनों की नाराजगी और संभावित क्रॉस वोटिंग की चिंता सता रही है। इसकी वजह भी पुराना सियासी इतिहास है। फरवरी 2015 में 17 सीटें जीतने के बावजूद भाजपा प्रधान पद का चुनाव हार गई थी। अब 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान का चुनाव होना है। जिले की पंचायत समितियों में रेवदर ही एकमात्र ऐसी समिति है, जहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। ऐसे में यह चुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

पांच दावेदारों में उलझा प्रधान पद का पेंच

भाजपा में प्रधान पद के लिए गणपत सिंह निम्बोडा, प्रकाश राज रावल, दक्षा देवड़ा, जितेन्द्र चौधरी और माधो सिंह चौहान के नाम चर्चा में हैं। पार्टी नेतृत्व के सामने प्रधान के चुनाव के साथ शेष दावेदारों को साथ रखने की चुनौती है। पुराने कार्यकर्ताओं को मौका देने, जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन साधने के बीच सहमति का फॉर्मूला तलाशा जा रहा है। भाजपा के पास बहुमत से एक भी अतिरिक्त सदस्य नहीं है। ऐसे में किसी दावेदार की नाराजगी पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

2015 में 17 सीटों के बाद भी गंवाई थी कुर्सी

रेवदर पंचायत समिति का वर्ष 2015 का चुनाव भाजपा के लिए बड़ा सबक रहा है। उस समय 21 में से 17 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय सदस्य था। भाजपा ने रणजीत कोली को अधिकृत प्रत्याशी बनाया, लेकिन भाजपा के ही टिकट पर जीते पूंजाराम मेघवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी। चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते पूंजाराम मेघवाल को 13 और अधिकृत प्रत्याशी रणजीत कोली को आठ वोट मिले। इस तरह भारी बहुमत के बावजूद भाजपा को प्रधान पद गंवाना पड़ा था।

तीन निर्दलीय बन सकते हैं निर्णायक

वर्तमान में भाजपा के 11, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय सदस्य हैं। कांग्रेस के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है, लेकिन उसकी नजर भाजपा के असंतुष्ट सदस्यों और निर्दलीयों पर है। पार्टी को उम्मीद है कि समीकरण बदलने की स्थिति में निर्दलीय सदस्यों का समर्थन निर्णायक हो सकता है। वहीं भाजपा के सामने अपने सभी 11 सदस्यों को एकजुट रखने की चुनौती है।

67 साल का सियासी सफर: अब तक 15 प्रधान बने, माधो सिंह देवड़ा तीन बार रहे

रेवदर पंचायत समिति की स्थापना 1959 में हुई थी। अब तक 15 प्रधान इस पद पर रह चुके हैं। इनमें माधो सिंह देवड़ा सबसे अधिक तीन बार (1961, 1965 और 1981) प्रधान बने। पदमा कुँवर ने भी लगातार दो कार्यकाल (2005 से 2014) तक जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2015 में पूंजाराम मेघवाल और 2021 में राधिका देवासी प्रधान बनीं। अब पंचायत समिति को 16वां प्रधान मिलेगा।

चुनाव से पहले तीन बड़ी चुनौतियां

भाजपा के सामने पांच दावेदारों में सहमति बनाना, सभी 11 सदस्यों को एकजुट रखना और क्रॉस वोटिंग की आशंका को रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। दूसरी ओर कांग्रेस निर्दलीयों और भाजपा के असंतुष्टों के सहारे समीकरण बदलने की रणनीति में जुटी है।

रेवदर में अब तक रहे प्रधान

रेवदर में अब तक रहे प्रधानों की सूची

क्र.सं.प्रधान का नामकार्यकाल
1मोतीलाल शाह2 अक्टूबर 1959 से दिसंबर 1960
2माधो सिंह देवड़ा12 जनवरी 1961 से दिसंबर 1964
3माधो सिंह देवड़ा12 फरवरी 1965 से मई 1977
4बैरीसाल सिंह1 जून 1977 से 6 अगस्त 1977
5माधो सिंह देवड़ा30 दिसंबर 1981 से 3 जुलाई 1988
6दलपत सिंह देवड़ा7 जुलाई 1988 से 7 फरवरी 1995
7मोतीराम कोली8 फरवरी 1995 से जनवरी 2000
8छगनलाल सोलंकी10 दिसंबर 2000 से 27 अगस्त 2002
9कालूराम चौधरी27 अगस्त 2002 से (कार्यवाहक/अल्पकालिक)
10छगनलाल सोलंकी13 अक्टूबर 2003 से (अंतिम तिथि उपलब्ध नहीं)
11कालूराम चौधरी9 फरवरी 2005 तक
12पदमा कुँवर10 फरवरी 2005 से 9 फरवरी 2010
13पदमा कुँवर11 फरवरी 2010 से 6 फरवरी 2014
14पूंजाराम मेघवाल7 फरवरी 2015 से 6 फरवरी 2020
15राधिका देवासी6 सितंबर 2021 से (निवर्तमान)