राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार गुलाबगंज से गणपत सिंह देवड़ा, हरणी-अमरापुर से प्रकाश रावल, जीरावल क्षेत्र से जुड़े दावेदारों और दांतराई से दक्षा देवड़ा सहित कुछ नाम की चर्चा है। दांतराई में दक्षा देवड़ा को चुनाव के दौरान विरोध का सामना करने की चर्चाएं थीं, लेकिन जीत के बाद उनका नाम भी प्रधान पद की दौड़ में शामिल बताया जा रहा है। वहीं सिरोड़ी से भाजपा की विजयी उम्मीदवार अनीता कुंवर पिथापुरा को भी दावेदार माना जा रहा है। इन चेहरों के समर्थक अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक समीकरण साधने में जुटे हैं।