Balotra Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत बालोतरा जिले की 11 पंचायत समितियों में शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिले की चार पंचायत समितियों में कांग्रेस, तीन में भाजपा और एक में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के पास स्पष्ट बहुमत है। वहीं, तीन पंचायत समितियों में किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में राजनीतिक गठजोड़, निर्दलीय सदस्यों और क्रॉस वोटिंग पर सभी की निगाहें टिकी हैं।