Pratapgarh Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत प्रतापगढ़ जिले की आठ पंचायत समितियों में शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिले में भाजपा, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के बीच सियासी मुकाबला है। तीन पंचायत समितियों में बीएपी, दो में कांग्रेस और एक में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। वहीं, दो पंचायत समितियों में किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है।