जिला परिषद की 25 सीटों में से अब तक 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए है। 10 वार्डों के नतीजे आना अभी बाकी है। कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस ने 6 और भाजपा ने 5 वार्डों में दर्ज की जीत की है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 4 वार्डों पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस के विजेता प्रत्याशी ओमप्रकाश, बहादुरमल, रमेश चन्द्र, नाती, लीला बाई और इन्द्रा देवी हैं। भाजपा के विजेता प्रत्याशी देऊ, रामकन्या, कैलाशी कुमारी, रामचन्द्र और शैलेन्द्र कुमार हैं। वहीं भारत आदिवासी पार्टी के विजेता प्रत्याशी रेखा कुमारी मीणा, ममता, गोवर्धन लाल मीणा और रमेश चन्द्र मीणा हैं।