Barmer Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत बाड़मेर जिले की 17 पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिले में भाजपा, कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बीच सियासी मुकाबला है।पंचायत समिति सदस्य चुनाव में कांग्रेस के पास पांच, आरएलपी के पास चार और भाजपा के पास दो पंचायत समितियों में स्पष्ट बहुमत है। वहीं, छह पंचायत समितियों में किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में राजनीतिक गठजोड़ और क्रॉस वोटिंग पर सभी की निगाहें टिकी हैं।बाड़मेर जिले की 17 पंचायत समितियों के 269 वार्डों में कांग्रेस ने 120, आरएलपी ने 75 और भाजपा ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 12 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर आए हैं।